मुंबई के इस हॉस्पिटल के ICU में भर्ती गोविंदा: घर पर पहुंची पुलिस, जाने अपडेट

Published : Oct 01, 2024, 10:09 AM ISTUpdated : Oct 01, 2024, 10:30 AM IST
bollywood news

सार

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के पैर में गोली लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह गोली उनकी खुद की लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली है। फिलहाल गोविंदा मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं।

मुंबई, बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर के पैर में गोली लग गई है। यह गोली उनकी खुद की लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली है। फिलहाल वह अस्पताल के आईसीयू वार्ड़ में एडमिट हैं। वहीं घटन की जानकारी लगते ही मुंबई पुलिस  ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मुंबई के क्रिटी केयर हॉस्पिटल में भर्ती गोविंदा

दरअसल, यह घटना मंगलवार सुबह करीब 4.45 बजे की बताई जा रही है। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए अंधेरी के क्रिटी केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।  अगले दो दिनों तक अस्पताल में ही ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। वहीं उनके साथ उनकी बेटी मौजूद हैं। जबकि पत्नी कोलकाता में है, लेकिन वह खबर लगते ही वहां से निकल गई हैं। बताया जा रहा है कि गोली लगने से उनके पैर से काफी खून बह गया है। हालांकि अभी उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। जल्द ही उनकी हेल्थ को लेकर मुंबई पुलिस का बयान सामने आएगा। 

गोविंदा को आखिर कैसे लगी यह गोली

बताया जा रहा है कि 60 साल के एक्टर गोविंदा को यह गोली उनकी अपनी गलती से लगी है। वह अपनी रिवॉल्वर की सफाई कर रहे थे, इसी दौरान मिस फायरिंग गोली निकली और पैर में जा लगी, यह गोली उनके घुटनों के पास लगी है। मामले की जांच कर रहे मुंबई पुलिस के सीनियर अधिकारी परमजीत सिंह दहिया ने बताया है कि जिस बंदूक से गोली लगी वह उनकी लाइसेंसी बंदूक है।

कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे गोविंदा

वहीं मीडिया को जानकारी देते हुए गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि गोविंदा की पत्नी सनीता फिलहाल कोलकाता में हैं। गोविंदा भी वहीं जाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन सुबह उठकर वह अपनी बंदूक को साफ करने लगे, इसी दौरान गलती से फायर हुआ है उनके पैर में गोली लग गई।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

YRF Netflix Deal: नेटफ्लिक्स की 215 करोड़ की डील रिजेक्ट कर Yashraj Films ने खेला बड़ा दांव
7 नेशनल अवॉर्ड जीतने वाला वो डायरेक्टर, जिसने बीते 13 साल में नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म!