साल 2025 खत्म होने के है। पूरे साल मनोरंजन जगत में बहुत कुछ देखने को मिला। कई स्टार्स की धमाकेदार फिल्में रिलीज हुई। हालांकि, कई स्टार्स ऐसे भी रहे, जो 2025 में स्क्रीन से गायब रहे और इनकी एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई। आइए, जानते हैं इनके बारे में…
शाहरुख खान ने 2023 में अपनी 3 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाका किया। हालांकि, उनकी कोई भी मूवी 2024 और 2025 में रिलीज नहीं हुई। वे 2026 में अपनी फिल्म किंग से धमाका करने आएंगे।
210
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण की इस साल यानी 2025 में कोई भी मूवी रिलीज नहीं है। हालांकि, वे 2026 में फिल्म किंग से बॉक्स ऑफिस पर गदर करने आएंगी।
2025 में अमिताभ बच्चन की भी कोई मूवी रिलीज नहीं हुई। वे भी 2026 की दिवाली पर अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे। उनकी मूवी रामायण पार्ट 1 रिलीज होगी।
410
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट भी 2025 में स्क्रीन पर नजर नहीं आई। हालांकि, 2026 में वे अपनी 2 धमाकेदार फिल्म अल्फा और लव एंड वॉर से गदर करती नजर आएंगी।
510
करीना कपूर
करीना कपूर भी 2025 में स्क्रीन से गायब रही। खबरों की मानें तो फिलहाल उनके पास कोई अपकमिंग मूवी नहीं है।
610
रणबीर कपूर
2025 में रणबीर कपूर की भी कोई मूवी देखने को नहीं मिली, लेकिन 2026 में उनका बॉक्स ऑफिस पर जलवा रहेगा। वे लव एंड वॉर के साथ रामायण पार्ट 1 में नजर आएंगे।
710
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक प्रियंका चोपड़ा काफी समय से स्क्रीन से गायब हैं। 2025 में उनकी कोई बॉलीवुड मूवी नहीं आई। वहीं, नए साल यानी 2026 में भी वे स्क्रीन पर नजर नहीं आएंगी।
810
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन लंबे समय से स्क्रीन पर नजर नहीं आई हैं। बताया जा रहा है कि आने वाले नए साल में भी उनकी कोई मूवी रिलीज नहीं होगी।
910
कैटरीना कैफ
2025 में कैटरीना कैफ की भी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। फिलहाल वे मदरहुड पीरियड एन्जॉय कर रही हैं। वहीं, 2026 में भी उनकी कोई फिल्म देखने को नहीं मिलेगी।
1010
रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी अब फिल्मों में कम नजर आती हैं। 2025 में उनकी कोई मूवी रिलीज नहीं हुई, लेकिन 2026 में वे अपनी फिल्म मर्दानी 3 ने धमाका करने आएंगी।