वो सुपरहिट फिल्म जो एक ही नाम से 6 बार बनी, तीन में एक ही हीरो ने किया लीड रोल

Published : Apr 15, 2025, 05:01 PM ISTUpdated : Apr 16, 2025, 11:17 AM IST

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक नाम से कई फिल्में बनती हैं। कुछ हिट होती हैं और कुछ फ्लॉप, लेकिन आज हम ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं, जो एक ही टाइटल से 6 बार बनाई गई और हर बार इसने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की। 

PREV
16

जिस टाइटल के बारे में बताने जा रहे हैं, वो 'राज' है। पहली बार इस नाम से साल 1967 में फिल्म बनाई गई थी, जिसमें लीड रोल में राजेश खन्ना और बबिता थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

26

दूसरी बार 'राज' नाम की फिल्म साल 1981 में बनाई गई। इसमें राज बब्बर और सुलक्षणा पंडित लीड रोल में थे। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

36

फिर तीसरी बार साल 2002 में 'राज' नाम की फिल्म रिलीज हुई, जिसमें बिपाशा बसु और डिनो मोरिया साथ नजर आए। 5 करोड़ में बनी इस फिल्म ने उस समय 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

46

साल 2009 में चौथी बार 'राज' टाइटल पर फिल्म बनाई गई। इसमें इमरान हाशमी, कंगना रनौत और अध्ययन सुमन लीड रोल में थे। इस फिल्म ने भी खूब ताबड़तोड़ कमाई की थी।

56

फिर साल 2012 में 'राज 3' रिलीज हुई, जिसमें बिपाशा बसु, इमरान हाशमी और ईशा गुप्ता थे। 28 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने उस समय 69.73 करोड़ की तगड़ी कमाई की थी।

66

इसके बाद साल 2016 में 'राज-रिबूट' रिलीज हुई। इसमें इमरान हाशमी, कृति खरबंदा और गौरव अरोड़ा लीड रोल में थे। यह फिल्म भी हिट हुई थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories