वो फिल्म, जिसमें श्रीदेवी को देख दिल हार गए थे बोनी कपूर, प्रपोज करते ही बिगड़ा था खेल

Published : Jun 02, 2025, 12:48 PM IST

Boney Kapoor Sridevi Wedding Anniversary: बोनी कपूर और श्रीदेवी ने 1996 में शादी की थी। हालांकि, दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प और फिल्मी रही। बता दें कि श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं है।

PREV
17

बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी की सालगिरह पर आपको उनकी फिल्मी स्टाइल वाली लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। वैसे, तो बोनी कपूर पहले से शादीशुदा और 2 बच्चों के पिता थे, लेकिन फिर भी श्रीदेवी पर उनका दिल आ गया था।

27

बोनी कपूर ने जब पहली बार श्रीदेवी को फिल्म सोलहवां सावन में देखा तो वे उनकी खूबसूरती के दीवाने हो गए। वे हर हाल में श्रीदेवी से मिलना चाहते थे। उन्होंने कई बार कोशिश भी की लेकिन सफल नहीं हुए।

37

फिर बोनी कपूर ने फिल्म मिस्टर इंडिया बनाने का प्लान बनाया। इस फिल्म में उन्होंने अपने भाई अनिल कपूर के साथ श्रीदेवी को कास्ट किया।

47

श्रीदेवी की मां उनका पूरा लेखा-जोखा देखती थी, इसलिए जब बोनी कपूर ने मिस्टर इंडिया का ऑफर दिया तो श्रीदेवी की मां ने 10 लाख रुपए फीस मांगी। बोनी, श्रीदेवी को लेकर इतने दीवाने हो गए थे कि उन्होंने 10 की जगह 11 लाख देने की बात की।

57

मिस्टर इंडिया की शूटिंग के दौरान बोनी कपूर को श्रीदेवी के करीब रहने का मौका मिला। बोनी ने इस दौरान श्रीदेवी को प्रपोज किया। बोनी का प्रपोजल सुनकर श्रीदेवी हैरान रह गई थी और उन्होंने बोनी से 6 महीने तक बात नहीं की थी।

67

हालांकि, श्रीदेवी को मनाने में बोनी कपूर ने कोई कसर नहीं छोड़ी। कहा जाता है कि जब श्रीदेवी की मां ज्यादा बीमार थी तो उस दौरान बोनी ने उनकी बहुत मदद की थी। बस यहीं से श्रीदेवी के दिल में बोनी के लिए जगह बन गई।

77

कहा जाता है कि श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गईं थी। बोनी कपूर ने पहली पत्नी मोना शौरी को तलाक देकर श्रीदेवी से मंदिर में बहुत ही सिम्पल तरीके से शादी की थी। शादी के कुछ महीनों बाद श्रीदेवी ने बेटी जाह्नवी को जन्म दिया था। फिर 3 साल बाद छोटी बेटी खुशी पैदा हुई थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories