Sonakshi Sinha को होता होगा ये 5 मूवी ठुकराने का अफ़सोस, इनमें 2 हुईं 100 CR पार

Published : Jun 02, 2025, 11:49 AM IST

38 साल की हो चुकीं सोनाक्षी सिन्हा 15 साल से फिल्मों में काम कर रही हैं। वे अब तक 25 से ज्यादा फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोनाक्षी ने अपने करियर में पांच बड़ी फिल्मों का ऑफर ठुकराया भी है। जानिए इन 5 फिल्मों के बारे में...

PREV
15

हाउसफुल 4 (2019)

बताया जाता है कि डायरेक्टर फरहाद सामजी ने इस कॉमेडी फिल्म के लिए सोनाक्षी सिन्हा को अप्रोच किया था। लेकिन उन्होंने रोल ठुकरा दिया। बॉक्स ऑफिस पर 194.60 करोड़ रुपए कमाकर यह फिल्म हिट साबित हुई थी।अक्षय कुमार, कृति सेनन, बॉबी देओल, कृति खरबंदा, रितेश देशमुख, पूजा हेगड़े और चंकी पांडे जैसे कलाकार इस फिल्म में नज़र आए थे।

25

हसीना पारकर (2017)

अपूर्व लखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए सोनाक्षी सिन्हा पहली पसंद थीं। लेकिन उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया और फाइनली श्रद्धा कपूर को उनकी जगह कास्ट किया गया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। इस फिल्म ने सिर्फ 8.03 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 

35

मुबारकां (2017)

अनीस बज्मी ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। अर्जुन कपूर, अथिया शेट्टी, इलियाना डिक्रूज, नेहा शर्मा, अनिल कपूर जैसे कलाकार इस फिल्म में नज़र आए थे। बताया आता है कि फिल्म में लीड रोल के लिए पहले सोनाक्षी सिन्हा को अप्रोच किया गया था। उनके मना करने के बाद अथिया और इलियाना की इसमें एंट्री हुई। फिल्म ने एवरेज प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर 55.59 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

45

उड़ता पंजाब (2016)

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एवरेज प्रदर्शन किया था। अभिषेक चौथे के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए सोनाक्षी सिन्हा को अप्रोच किया गया था। लेकिन वे इस क्राइम ड्रामा में काम करने तैयार ना हुईं और आलिया भट्ट ने उनकी जगह ले ली। बॉक्स ऑफिस पर 60.33 करोड़ रुपए कमाने वाली इस फिल्म में शाहिद कपूर, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ की भी अहम् भूमिका थी।

55

रेस 2 (2013)

बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट रही इस फिल्म ने 100.45 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। यह 2008 में आई 'रेस' की सीक्वल थी। डायरेक्टर अब्बास-मस्तान ने इस फिल्म के लिए सोनाक्षी सिन्हा को अप्रोच किया था। लेकिन वे तैयार नहीं हुईं। फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडीज, अमीषा पटेल, अनिल कपूर और बिपाशा बसु की अहम् भूमिका थी। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories