MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Google CEO सुंदर पिचाई को फराह खान ने किया लोटपोट? गूगल पर वायरल हुईं ये तस्वीरें

Google CEO सुंदर पिचाई को फराह खान ने किया लोटपोट? गूगल पर वायरल हुईं ये तस्वीरें

Farah Khan ने Sundar Pichai संग मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं हैं,  जहां हंसी-मज़ाक भरे पल नजर आ रहे हैं। Google और YouTube India को थैंक्स करते हुए फराह ने अपने डिजिटल जर्नी और नई फिल्म की वापसी का संकेत भी दिया।

3 Min read
Author : Rupesh Sahu
Published : Feb 23 2026, 02:04 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : instagram@Farah Khan

फराह खान ने इंस्टाग्राम पर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के साथ कुछ खास पल शेयर किए, जिनमें उन दोनों के बीच मस्ती-मज़ा की झलक दिखाई दे रही हैं। 

सोमवार को फिल्म मेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने इंस्टाग्राम पर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में दोनों को कूल माहौल में में हंसते हुए देखा जा सकता है, और ऐसा लग रहा था कि फराह ने अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से सुंदर पिचाई का दिल जीत लिया है।

25
Image Credit : instagram@Farah Khan

फराह ने इंस्टाग्राम पर सुंदर पिचाई से अपनी मुलाकात के बारे में पोस्ट किया।

तस्वीरों में फराह बेहद सहज और जोश से बातें करती नजर आ रही थीं, वहीं सुंदर पिचाई मुस्कुराते हुए उनकी बातें सुन रहे थे। इन तस्वीरों से साफ पता चलता है कि उनकी हाजिरजवाबी ने सुंदर पिचाई को भी हंसा दिया, जो आमतौर पर शांत रहने वाले एक टेक एग्जीक्यूटिव हैं।

Related Articles

Related image1
Katrina Kaif पर फिल्माया सबसे सस्ता गाना? Farah Khan का चौंकाने वाला खुलासा
Related image2
Holi पर कॉमेन्ट करके फंसी Farah Khan, अब दर्ज होगी FIR ? हाईकोर्ट में याचिका दायर
35
Image Credit : instagram@Farah Khan

फराह खान ने अपने फॉलोअर्स के साथ इन पलों को शेयर करते हुए उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "जब आप गूगल को भी हंसा दें... @sundarpichai, @youtubeindia का बहुत-बहुत धन्यवाद, इतने अच्छे मेजबान होने के लिए..." साथ ही उन्होंने इस यादगार बातचीत की मेजबानी के लिए यूट्यूब इंडिया को भी धन्यवाद दिया।

45
Image Credit : instagram@Farah Khan

डिजिटल कंटेंट निर्माण में फराह खान का बढ़ता प्रभाव

फराह अपने यूट्यूब कुकिंग चैनल से डिजिटल वर्ल्ड में धूम मचा रही हैं। 2024 में शुरू हुए इस चैनल पर फिल्म निर्माता फराह खान को खाना बनाते, बातें करते और अपने रसोइए दिलीप के साथ मजेदार नोकझोंक करते हुए सहज और बेबाक अंदाज में नजर आती हैं। दिलीप खुद भी एक स्टार बन चुके हैं। इस शो में काजोल, अजय देवगन, रवीना टंडन, अनन्या पांडे और शनाया कपूर समेत हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां आ चुकी हैं।

55
Image Credit : instagram@Farah Khan

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा जैसी सेलेब्रिटी भी इस व्लॉग में नज़र आ चुकी हैं, जहां वे हल्के-फुल्के मज़ाक के साथ खास व्यंजन बनाती हुई दिखाई देती हैं। हंसी और गर्मजोशी से भरे इन एपिसोड्स ने फराह के चैनल को ऑनलाइन सबसे चर्चित सेलिब्रिटी फूड सीरीज़ में से एक बनने में मदद की है।

फराह खान का अपकमिंग प्रोजेक्ट

इस बीच, वर्क फ्रंट की बात करें तो, फराह की आखिरी निर्देशित फिल्म 2014 की ब्लॉकबस्टर 'हैप्पी न्यू ईयर' थी, जिसमें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, सोनू सूद और बोमन ईरानी ने अभिनय किया था।

फीचर फिल्मों के निर्देशन से एक दशक से अधिक समय दूर रहने के बाद, उन्होंने हाल ही में कैमरे के पीछे वापसी की घोषणा की है, साथ ही यह बड़ा खुलासा भी किया है कि वह अपनी अगली फिल्म तभी बनाएंगी जब उसमें शाहरुख खान के साथ उनकी फिर से जोड़ी बनेगी, जिसका उनके प्रशंसक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

RS
Rupesh Sahu
रूपेश साहू। मीडिया जगत में 25 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ कार्यरत हैं और यहां पर मनोरंजन डेस्क पर काम कर रहे हैं। साल 2000 से ALL INDIA RADIO में अनाउंसर, कंटेंट राइटर, 2011 में नेशनल न्यूज चैनल में एंकर, प्रोड्यूसर की भूमिका निभा चुके हैं। न्यूज चैनल, अखबार और डिजिटल मीडिया में अनुभव।
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
रश्मिका मंदाना या विजय देवरकोंडा, फॉलोवर्स के मामले में कौन ज्यादा अमीर?
Recommended image2
रश्मिका मंदाना जैसे सेलेब्स शादी तक क्यों छिपाते हैं रिश्ता? वजह बहुत सॉलिड है...
Recommended image3
'उतरन' की 'इच्छा' का सबसे बोल्ड फोटोशूट, TV की संस्कारी बहू ने शेयर की 5 PHOTOS
Recommended image4
BAFTA 2026: Alia Bhatt की फैन बनी Samantha Ruth Prabhu, इस बात से हुईं इम्प्रेस
Recommended image5
7 फेरे लेने उदपुर पहुंचा रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा और परिवार, देखें 6 सबसे पहली तस्वीर
Related Stories
Recommended image1
Katrina Kaif पर फिल्माया सबसे सस्ता गाना? Farah Khan का चौंकाने वाला खुलासा
Recommended image2
Holi पर कॉमेन्ट करके फंसी Farah Khan, अब दर्ज होगी FIR ? हाईकोर्ट में याचिका दायर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved