Chandrayaan 3: करीना कपूर से अभिषेक बच्चन तक, सभी ने मनाया जश्न, ISRO को सपोर्ट करते हुए दी बधाई

Published : Aug 23, 2023, 12:47 PM ISTUpdated : Aug 23, 2023, 07:27 PM IST
chandrayaan 3

सार

Chandrayaan 3.बुधवार शाम जब चंद्रयान 3 का विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह पर उतरा तो यह भारत के लिए किसी जश्न से कम नहीं था। चांद पर लैडिंग देख आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक ने जश्न मनाया और बधाई दी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) की चंद्रमा लैंडिंग पर हर किसी की नजर रही। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को घोषणा की थी कि चंद्रयान-3 चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है। जहां हर कोई इस खास पल का इंतजार कर रहा है, वहीं बॉलीवुड स्टार्स ने भी इसरो को अपनी शुभकामनाएं देते हुए सपोर्ट किया है। करीना कपूर (Kareena Kapoor ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि वह अपने दोनों बेटे तैमूर अली खान और जेह अली खान के साथ मिलकर चंद्रयान-3 की लैडिंग देखेंगी। करीना ने एक मीडिया इवेंट में कहा था- यह भारत और सभी भारतीयों के लिए एक महान और गर्व का पल है। सभी इसे लेकर गर्व महसूस करते हैं। भारतीय होने के नाते हम सभी इसे देखने का इंतजार कर रहे हैं। जब वो पल सामने आएगा तो हर कोई बस इसे देखता रह जाएगा। मैं भी सांस रोककर अपने लड़कों के साथ इसे देखूंगी। करीना के अन्य स्टार्स भी इस पल को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

 

अमिताभ बच्चन है काफी एक्साइटेड

कौन बनेगा करोड़पति 15 के हालिया एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने भी चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने पर अपना एक्साइटमेंट दिखाया था। उन्होंने कहा था- कल शाम को जब चांद निकलेगा ना, तो उस चांद की मिट्टी पर हमारे देश के कदमों की छाप होगी। कल हमारा चंद्रयान 3, अपने मामा के घर, यानी के चंदा मामा के घर पहुंचेगा। उन्होंने कहा था- "हमारे बचपन की कहानियों का चांद, प्रेमिका के चेहरे का चांद, व्रत और त्योहारों का चांद, अपने देश की बाहों में होगा, ये उपलब्धि इस खेल के हमारे खिलाड़ी के लिए एक संदेश है, जिसने भी अपने दिल में कुछ करने की ठानी है, इस दिल ने हमेशा उसकी मानी है। ये उपलब्धि है देश के हर नागरिक के लिए एक संदेश है कि डेस्क ने करवट ले ली है, अब हमको भी कुछ करना है, लक्ष्य नहीं है बादल का हमको, अंबर मुट्ठी में करना है।"

अभिषेक बच्चन ने इसे गर्व का पल बताया

अभिषेक बच्चन भी चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने को लेकर बेहद उत्साहित है और उन्होंने इसे गौरव का पल बताया। उन्होंने कहा - "मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। यह 23 तारीख की शाम को उतरेगा और हमारा सीना गर्व से फूल जाएगा क्योंकि हमारा अंतरिक्ष प्रोग्राम चंद्रमा पर पहुंच गया है।" वहीं, मिथुन चक्रवर्ती ने अपना उत्साह जाहिर करते हुए कहा- "मैं इस शानदार उपलब्धि के लिए इसरो को बधाई देना चाहता हूं। अब आगे, कोई भी भारत को नजरअंदाज नहीं कर सकता।" सिंगर हरिहरन ने कहा- इसमें पूरा देश एक साथ है और हम एक साथ रहकर मिलकर सब कुछ हासिल कर सकते हैं।"

अक्षय कुमार ने दी थी इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई

अक्षय कुमार ने चंद्रयान की लॉन्चिंग वाले दिन एक ट्वीट किया था, उन्होंने लिखा- और उठने का समय आ गया है। चंद्रयान-3 के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई। एक अरब दिल आपकी सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इसी तरह अनुपम खेर ने लिखा था- भारत चंद्रमा पर अपने तीसरे मिशन के लिए तैयार है। चंद्रयान 3 के लॉन्च के लिए वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं। झंडा ऊंचा रहे हमारा, जय हिंद।

ये भी पढ़ें...

Chandrayaan 3 को लेकर अमेरिकी के वर्जीनिया में भारतीयों ने किया हवन-पूजन

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2: टीजर के बाद इस एक्ट्रेस की एंट्री से बढ़ा क्रेज, क्या फर्स्ट पार्ट का भी रिकॉर्ड तोड़ेगी फिल्म
Kapil Sharma की नहीं खैर? Lawrence Bishnoi से लिया सीधा पंगा