दीपिका पादुकोण 40 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 5 जनवरी 1986 को कोपेनहैगन, डेनमार्क में हुआ था। दीपिका बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। 2025 में उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। हालांकि, 2026 में वे बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के तैयार हैं।
दीपिका पादुकोण वैसे कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रही हैं। वहीं, वे देश की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनके नाम एक धांसू रिकॉर्ड हैं। आपको बता दें कि दीपिका ने 3 फिल्में ऐसी दी हैं, जिनका कलेक्शन 1000 करोड़ से ज्यादा रहा है। ऐसा ना ही किसी हीरो और ना ही किसी दूसरी हीरोइन ने किया है। आइए, जानते हैं इन फिल्मों के बारे में…
25
फिल्म पठान
फिल्म पठान 2023 में आई एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था और इसे आदित्य चोपड़ा ने यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनाया था। फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ जॉन अब्राहम, डिंपल कपाडिया और आशुतोष राणा भी थे। 250 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 1050.30 करोड़ का बिजनेस किया था।
फिल्म जवान 2023 में आई एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसे एटली ने निर्देशित किया था। इसका निर्माण गौरी खान और गौरव वर्मा ने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया था। फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, विजय सेतुपति और नयनतारा, सुनील ग्रोवर, संजय दत्त लीड रोल में थे। 300 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 1148.32 करोड़ कमाए थे।
45
फिल्म कल्कि 2898 एडी
कल्कि 2898 एडी 2024 में आई एक साइंस फिक्शन फिल्म थी। इसे नाग अश्विन ने लिखा और निर्देशित किया था। विजयंती मूवीज द्वारा निर्मित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी लीड रोल में थे। 600 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 1100 करोड़ का कारोबार किया था।
55
अक्षय खन्ना-SRK से आगे दीपिका पादुकोण फेल
आपको बता दें कि अक्षय खन्ना की हालिया रिलीज फिल्म धुरंधर ने 1000 करोड़ से ज्यादा कमाए है, लेकिन ये उनकी इकलौती एक हजार करोड़ी हैं। वहीं, शाहरुख खान की भी 2 फिल्में पठान और जवान ने 1000 करोड़ कमाए हैं, लेकिन वे भी दीपिका के रिकॉर्ड के आगे फेल हैं।