बधाई हो! बेटी हुई है...Deepika padukone को लेकर Latest अफवाह वायरल

Published : Aug 20, 2024, 05:50 PM ISTUpdated : Aug 20, 2024, 06:07 PM IST
बधाई हो! बेटी हुई है...Deepika padukone को लेकर Latest अफवाह वायरल

सार

दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद से ही यह सैलेब्रिटी जोड़ी लगातार अफवाहों का शिकार हो रही है। पहले दीपिका की प्रेग्नेंसी पर सवाल उठाए गए, फिर बच्चे के लिंग को लेकर अटकलें लगाई जाने लगीं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी को लेकर अक्सर खबरें आती रहती हैं, लेकिन जब से दीपिका के प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आई है, तब से इस जोड़ी को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुरुआत में दीपिका की प्रेग्नेंसी को ही झूठा बताया गया। फिर बच्चे के लिंग को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गईं। अब एक नई अफवाह यह फैल रही है कि दीपिका ने एक बच्ची को जन्म दिया है। 

सोशल मीडिया पर यह अफवाह तेजी से फैल रही है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर बेटी ने जन्म लिया है। कुछ फर्जी खबरों में तो यह भी दावा किया जा रहा है कि दीपिका ने एक निजी अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है। इस खबर को सच साबित करने के लिए कुछ फर्जी तस्वीरें भी शेयर की जा रही हैं।

इस वजह से परेशान हैं दीपिका-रणवीर

दीपिका और रणवीर सिंह लगातार इन अफवाहों से परेशान हैं। आए दिन किसी न किसी तरह की अफवाहें उड़ती रहती हैं। यह इस सैलेब्रिटी कपल के लिए सिरदर्द बन गया है। अपनी निजता का सम्मान करने के लिए इस जोड़ी ने कई बार अपील भी की है। हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के एक बेटे को जन्म देने की अफवाह ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

इस महीने में मां बनेंगी दीपिका पादुकोण

प्रेग्नेंसी के चलते दीपिका फिल्मों से दूर हैं। दीपिका की डिलीवरी डेट बस कुछ ही हफ़्ते दूर है। इस बीच दीपिका का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह सफ़ेद दुपट्टे से अपना बेबी बंप छुपाती नजर आ रही थीं। मुंबई में दीपिका को अपनी काली एसयूवी कार में जाते हुए देखा गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

दीपिका की डिलीवरी डेट सितंबर बताई जा रही है। 29 फरवरी को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैन्स के साथ शेयर की थी। इस सैलेब्रिटी कपल ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी थी।
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Border 2 Day 14 Collection: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने सलमान-SRK की फिल्मों को पछाड़ा, जानिए कमाई
Govinda बेरोजगार! बीवी सुनीता को मिली पहली बॉलीवुड फिल्म, यहां पढ़ें पूरी डिटेल