
Deepika Padukone Honored With Hollywood : दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड ही नहीं इंटरनेशनल फोरम पर भी नाम कमाया है। उन्हें कई प्रतिष्ठित इवेंट में अपनी जगह बनाई है। इस बार उन्हें हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम के स्टार से सम्मानित किया है।
दीपिका पादुकोण को ऐसे ही बॉलीवुड क्वीन नहीं कहा जाता है। वे मौजूदा दौर की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल की जाती हैं। उनके पास हर वक्त टॉप बैनर की फिल्में होती हैं। हालांकि वे इस समय अपने मदरहुड टाइम को एंजॉय कर रही हैं। इस बीच उनकी प्रतिष्ठा के अनुरूप दुनिया उन्हें सम्मानित कर रही है।
हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में मिला दीपिका पादुकोण को मिला सम्मान
पदमावत एक्ट्रेस ने एक बार फिर बॉलीवुड को सम्मान दिलाया है। इस बार उन्हें हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर स्टार से सम्मानित किया गया है। वे अब एमिली ब्लंट, रैचेल मैकऐडम्स, स्टैनली टुच्ची, टिमोथी चालमेट, रामी मालेक, डेमी मूर सहित पॉप्युलर ग्लोबल कलाकारों की 2025 की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। दीपिका ये ऑनर पाने वाली एक मात्र इंडियन एक्ट्रेस हैं। उन्होंने नई जनरेशन की हीरोइन और डीवा के लिए एक माइल स्टोन भी सेट किया है।
दीपिका इससे पहले साल 2018 में टाइम मैगज़ीन की 100 सबसे effective लोगों में शामिल किया था। एक्ट्रेस को TIME100 इम्पैक्ट अवॉर्ड भी मिल चुका है। एक्ट्रेस ने कतर में फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में ट्रॉफी को अन्वील करके इतिहास रच दिया था। ये सम्मान हासिल करने वाली वे पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं।
दीपिका के फैंस ने किया रिएक्ट
दीपिका पादुकोण के फैंस ने एक्ट्रेस की इस अचीवमेंट पर खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं। ज्याादात यूजर्स ने रेड हार्ट और फायर के इमोजी शेयर किए हैं। वहीं नेटीजन्स ने एक्ट्रेस से कहा कि वो इसे सुनकर प्राउड फील कर रहे हैं। आप हमेशा से तरक्की करती आई हैं, आगे भी देश का नाम रोशन करेंगी ऐसी उम्मीदे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।