
Ranbir Kapoor Film Ramayana: प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायण के पहले पार्ट की झलक मेकर्स द्वारा गुरुवार को शेयर की गई। 3 मिनट के फिल्म के प्रोमो के जरिए मेकर्स ने दर्शकों को इस मोस्ट अवेटेड एपिक फिल्म की स्टोरीलाइन के बारे में बताया। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म का इंट्रोडेक्शन 9 शहरों में में एक साथ दिया गया। दिलचस्प बात यह है कि न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर इसका बिलबोर्ड टेकओवर जबरदस्त रहा। बता दें कि फिल्म को दो भागों में रिलीज किया। दोनों दी पार्ट 2026-2027 में रिलीज होंगे। रामायण को इंडियन सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक माना जा रहा है, जिसका बजट 835 करोड़ है। आइए, आपको बताते हैं कि फिल्म से जुड़ी कुछ ऐसी खास बातें, जिनके बारे में कम ही लोग जानते है...
नितेश तिवारी निर्देशित रामायण में भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर, रावण की भूमिका में यश, सीता के रोल में साईं पल्लवी, हनुमान के किरदार में सनी देओल और लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे नजर आएंगे। इनके अलावा भी फिल्म में कई स्टार्स हैं, जिनके बारे में मेकर्स ने प्रोमो में खुलासा नहीं किया है। रामायण में करीब 20 स्टार्स हैं, इनमें अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, अमिताभ बच्चन, बॉबी देओल आदि हैं।
प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायण की स्टोरी ब्रह्मा, विष्णु और शिव की त्रिमूर्ति द्वारा शासित एक कालातीत युग पर बेस्ड है। फिल्म राम और रावण की कहानी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। इसमें दिखाया जाएगा कि जब रावण यूनिवर्स का बैलेंस बिगाड़ने के कदम बढ़ाता हैं तो विष्णु सद्भाव को बहाल करने भगवान राम के रूप में धरती पर आते हैं। मेकर्स रामायण में टाइमलेस डेस्टिनी और अच्छाई की जीत की कहानी को दिखाएंगे।
आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म रामायण का संगीत ऑस्कर अवॉर्डी 2 लीजेंड संगीतकारों ने मिलकर तैयार किया है। ये दिग्गज है एआर रहमान और हंस जिमर। हंस को 2 बार म्यूजिक कम्पोजिशन के लिए अकादमी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, एआर रहमान को भी 2 ऑस्कर मिले हैं। फिल्म में प्राचीन भारत को दिखाने के लिए विजुअल जाने-माने प्रोडक्शन डिजाइनर रवि बंसल और रैमसे एवरी ने तैयार किए हैं।
विजुअल इफेक्ट कंपनी डीएनईजी (DNEG), जिसने ड्यून, टेनेट, फर्स्ट मैन, ब्लेड रनर 2049, एक्स मशीना, इंटरस्टेलर और इनसेप्शन जैसे प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए 8 अकादमी अवॉर्ड जीतकर इतिहास रचा है, रामायण में भी काम कर रही है। पहले डबल नेगेटिव के नाम से जानी जाने वाली DNEG, रामायण के लिए विजुअल इफेक्ट तैयार कर रही है।
नितेश तिवारी की फिल्म रामायण के स्टंट हॉलीवुड के टॉप स्टंट डायरेक्टर टेरी नोटरी और गाइ नोरिस ने तैयार किए हैं। टेरी को एवेंजर्स और प्लेनेट ऑफ द एप्स जैसे प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए जाना जाता है। गाइ की बात करें तो उन्होंने मैड मैक्स:फ्यूरी रोड और फ्यूरियोसा में काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।