835 CR की Ramayana दे रही Hollywood के VFX को टक्कर, भूल जाएंगे बाहुबली और RRR

Published : Jul 03, 2025, 02:34 PM ISTUpdated : Jul 03, 2025, 02:39 PM IST
Ramayana

सार

रणबीर कपूर, यश स्टारर 835 CR की रामायण की पहली झलक ने धूम मचा दी है ! इस फिल्म के VFX ने सबको चौंका दिया है। इसे हॉलीवुड से बेहतर बताया जा रहा है।

Ramayana First Look : नमित मल्होत्रा ​​द्वारा पौराणिक फिल्म रामायण की पहली झलक पेश की गई है, जिसमें रणबीर कपूर और यश मुख्य भूमिका में हैं। वहीं मोहित रैना शिव के रूप में परफेक्ट दिख रहे हैं। इसके VFX ने इंटरनेट यूजर्स के एक्साइटमेंट को कई गुना बड़ा दिया है। इसे हाॉलीवुड से बेहतर व्हीएफएक्स बताया जा रहा है। 

835 करोड़ की रामायण की दिखाई पहली झलक

गुरुवार 3 जुलाई को रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने 835 करोड़ से बनने वाली मूवी की पहली झलक शेयर की है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "ten year aspiration"। इसमें ब्रह्मांड की इमेज से राम यानि रणबीर कपूर रावण यानि यश की वीएफएक्स इमेज दिखाई गई है। इसने जबदस्त इमपेक्ट क्रिएट किया है। वहीं हनुमान की छवि भी दिखाई गई है, हालांकि इसमें इसके पात्र की झलक स्पष्ट नहीं की गई है। कथित तौर पर बजरंगबली का किरदार सनी देओल निभा रहे हैं। वहीं भगवान शिव की छवि भी दिखाई गई है। जिसमें मोहित रैना एकदम परफेक्ट नजर आ रहे हैं। हालांकि उनकी भी व्हीएफएक्स इमेज ही शेयर की गई है।

VFX इमेज में दिखे रणबीर कपूर, यश, मोहित रैना

शेयर किए गए टीजर में रावण के रूप यश की इमेज बेहद Violent दिखाई दे रही है। वहीं भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर शांत और संयमित दिख रहे हैं। इसमें भगवान ब्रह्मा, भगवान विष्णु और भगवान शिव का किरदार निभाने वाले कलाकारों की झलक भी दिखाई गई है, जो फिल्म को बेहद भव्य होने का इशारा करती है। इस बार पौराणिकता को बहुत बड़ा कैनवास दिया गया है। व्हीएफएक्स में रणबीर के पेड़ पर चढ़ने और धनुष-बाण चलाने सहित शक्तिशाली दृश्यों को दिखाया गया है। टीज़र में राम और रावण के बीच महायुद्ध की पृष्ठभूमि दिखाई दे रही है।

 

 

हॉलीवुड से बेहतर हैं रामायण के VFX

रणबीर और यश के लुक ने जहां फैंस को एक्साइटेज कर दिया है। वीडियो में वीएफएक्स ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। एक फैंस ने लिखा, "3000 करोड़ अब लोड हो रहा है..." दूसरे ने कहा, "मास्टरपीस देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।" एक अन्य नेटीजन्स ने लिखा, "हॉलीवुड का व्हीएफएक्स इसके सामने कुछ भी नहीं है।" एक अन्य ने लिखा, "ये वीएफएक्स तो पागल कर देगा। वहीं एक पांचवे शख्स ने लिखा था, "यह वह क्वालिटी है जो आज की जनरेशन डिमांड करती है।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Sunny Deol ने बॉर्डर में लड़ी थी लोंगेवाला जंग, अब बॉर्डर 2 में कौन सी लड़ाई लड़ेंगे?
Border 2 First Review: कैसी है सनी देओल की 'बॉर्डर 2'? यह एक सीन देख रो पड़े लोग