Ramayana Promo: मेकर्स ने दिखाई रामायण की पहली झलक, धांसू है रणबीर कपूर-यश का लुक

Published : Jul 03, 2025, 01:00 PM ISTUpdated : Jul 03, 2025, 01:30 PM IST
Ramayana First Look Promo

सार

Ramayana First Look Promo: डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण का फर्स्ट लुक प्रोमो गुरुवार का द्वारा किया गया। सामने आया प्रोमो काफी शानदार है। प्रोमों में रणबीर कपूर और यश का शानदार लुक देखने मिल रहा है।

Ramayana First Look Promo: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) का फर्स्ट लुक प्रोमो गुरुवार को रिवील किया गया। सामने आया प्रोमो जबरदस्त है। फर्स्ट लुक पोस्टर में रणबीर को राम अवतार में देखा जा सकता है। सामने आया उनका लुक कमाल लग रहा है। वो धनुष लिए योद्धा के रूप में नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में जंगल, सूरज और बादल भी देखने मिल रहे हैं। वहीं, रणबीर के साथ यश का लुक देखने को मिल रहा है, जो फिल्म में रावण बने हैं। वीडियो में राम-रावण के बीच लड़ाई को दिखाया गया है। रणबीर और यश का लुक सोशल मीडिया पर फैंस पसंद कर रहे हैं और लगातार कमेंट्स भी कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म डायरेक्टर नितेश तिवारी है। फिल्म रामायण दो पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट 2026 की दीवाली पर रिलीज किया जाएगा तो दूसरा पार्ट 2027 की दीवाली पर देखने को मिलेगा। दोनों ही फिल्म का कुल बजट 835 करोड़ है।

क्या है फिल्म रामायण के पहले प्रोमो में

डायरेक्ट नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायण की रिलीज का हर कोई बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, फैन्स का ये इंतजार इतनी जल्दी खत्म होने का नाम नहीं लेगा, क्योंकि फिल्म रामायण का पहला पार्ट 2026 की दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। वहीं, बात सामने आए फिल्म के फर्स्ट प्रोमो की करें ये काफी शानदार है। इसमें राम बने रणबीर कपूर और रावण बने यश के बीच युद्ध देखने को मिल रहा है। वहीं, मेकर्स ने प्रोमो के जरिए बताया है कि फिल्म में सीता के रोल में साई पल्लवी, लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे, रावण के रोल में यश और हनुमान के किरदार सनी देओल नजर आएंगे। हालांकि, अन्य स्टार कास्ट को लेकर प्रोमो में कोई खुलासा नहीं किया गया है।

 

 

मेकर्स ने इस अंदाज में शेयर किया रामायण का प्रोमो

फिल्म रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो शेयर कर उन्होंने लिखा- दस साल की आकांक्षा। दुनिया के सामने अब तक के सबसे महान महाकाव्य को लाने का दृढ़ संकल्प। दुनिया के कुछ बेहतरीन लोगों के सहयोग से यह सुनिश्चित करने का नतीजा है कि रामायण को सबसे ज्यादा श्रद्धा और सम्मान के साथ पेश किया जाए। शुरुआत में आपका स्वागत है। आइए राम बनाम रावण की अमर कहानी का जश्न मनाएं। हमारा सत्य। हमारा इतिहास। #Ramayana #RamayanaByNamitMalhotra. प्रोमो देखकर एक ने लिखा- एक और ब्लॉकबस्टर आ रही है। एक अन्य बोला- इसे देखने का इंतजार नहीं कर सकते। एक ने कहा- रणबीर कपूर पर गर्व है। कुछ ने जय श्रीराम भी लिखा।

 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

रणबीर कपूर के लुक पर क्या बोले रामायण के 'राम', बताया-भगवान के किरदार के लिए सबसे जरूरी क्या?
Dhurandhar 2 Teaser : रणवीर सिंह की फिल्म का धांसू मूवी का टीज़र, देखें अपडेट