
एंटरटेनमेंट डेस्क. देशभर में धूमधाम से मनाए जा रहे गणेश उत्सव के बीच एक और खुश करने वाली खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो शनिवार को एचएन रिलायंस अस्पताल में प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को आनन-फानन में भर्ती कराया गया था। उनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद से फैन्स खुशखबरी सुनने को बेताब थे। हालांकि, देर रात दीपिका को लेकर कोई खबर नहीं आई। लेकिन रविवार का दिन खुश करने वाला रहा। खबरों की मानें तो दीपिका ने बेटी को जन्म दिया है। पापा बनकर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बेदह खुश हैं।
प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने लिया था बप्पा का आशीर्वाद
आपको बता दें कि प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने हाल ही में पति रणवीर सिंह और पूरे परिवार के साथ लालबाग के गणपति के दर्शन किए थे और बप्पा का आशीर्वाद लिया था। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि दीपिका सितंबर के आखिर में बच्चे को जन्म देगी। हालांकि, उनकी डिलीवरी ड्यू डेट से पहले ही हो गई। फिलहाल वे में अस्पताल में है। फैमिली की तरफ से अभी कोई अपडेट सामने नहीं आया है। हालांकि, मीडिया फोटोग्राफर्स अस्तपाल के बाहर जमा है और रणवीर सिंह का अस्पताल से बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं।
दीपिका पादुकोण ने करवाया था प्रेग्नेंसी फोटोशूट
कुछ दिनों पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मेटरनिटी फोटोशूट करवाया था। कपल ने इस शूट की फोटोज इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटोशूट में दीपिका बेबी बंप फ्लॉन्ट करते बेहद खुश नजर आ रहीं थीं। आपको बता दें कि दीपिका-रणवीर ने करीब 5 साल तक डेटिंग करने के बाद 2018 में शादी की थी। कपल ने इटली में ग्रैंड लेवल पर वेडिंग की थी। शादी के बाद दोनों ने वेडिंग फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की। दोनों ने 3 फिल्म राम लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में साथ काम किया और तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही।
दीपिका पादुकोण का वर्कफ्रंट
दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में वे एकमात्र ऐसी हीरोइन है, जिन्होंने तीन 1000 करोड़ी फिल्में दी। उनकी पठान, जवान और कल्की 2898 एडी ने 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। दीपिका डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगी, जो इसी साल दीवाली पर रिलीज हो रही है।
ये भी पढ़ें…
अंबानी गणेश उत्सव: 10 हसीना का क्लासी लुक, करीना ने सूट में लूटी महफिल
Megha Barsenge महा धमाका: ऐसे खुलेगी मनोज की पोल, उड़ेंगे मेघा के होश
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।