
Deepika Padukone and Ranveer Singh Enjoy Ddinner Date: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, 8 सितंबर को अपनी बेटी दुआ का फर्स्ट बर्थडे सेलीब्रेट करने के बाद, मुंबई में शनिवार को डिनर डेट पर गए। उन्होंने एक थाई रेस्टोरेंट, BANNG में फैन्स और शेफ के साथ पोज़ दिए। दीपिका ने एक स्टाइलिश ब्लैक टॉप पहना था, वहीं रणवीर एक साइनिंग व्हाइट शर्ट में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।
बॉलीवुड का क्यूट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हाल ही में बेटी दुआ का पहला जन्मदिन मनाया, दोनों इसके बाद ( शनिवार, 13 सितंबर ) को मुंबई में डिनर डेट पर गए, जहां उन्होंने खूब एंजॉय किया। दीपवीर ने मिशेलिन स्टार शेफ गरिमा अरोड़ा और रियाज़ अमलानी के नए थाई रेस्टोरेंट, बैंग मुंबई में डिनर किया। जहां उन्होंने शेफ के साथ पोज़ भी दिए। इस पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही हैं।
ये भी पढ़ें-
अवैध सट्टेबाजी केस में फंसी उर्वशी रौतेला-मिमी चक्रवर्ती, ईडी ने भेजा समन- इस दिन पेशी
इससे पहले जब, दुआ पादुकोण सिंह, 8 सितंबर को एक साल की हो गईं। तो इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए, दीपिका ने खुद चॉकलेट केक बनाया। उन्होंने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर केक की एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, "मेरी लविंग लैंग्वेज? अपनी बेटी के पहले जन्मदिन के लिए केक बनाना।" रणवीर अपनी पत्नी की तारीफ़ करते नहीं थक रहे थे और उन्होंने कमेंट किया, "बेस्ट मम्मा।"
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की प्रेम कहानी बेहद पॉप्युलर है। दोनों की मुलाकात साल 2012 में संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला के सेट पर हुई थी, इस दौरान वे नजदीक आए, उनकी ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री ने दर्शकों को भी एक्साइटेड कर दिया था। साल 2018 में दोनों ने इटली के लेक कोमो में डेस्टिनेशन वेडिंग करके अपनी रिलेशनशिप के ऑफीशियल कर दिया।
ये भी पढ़ें-
Kriti Sanon ने इतनी खास जगह बनवाया पहला टैटू, कभी देखी इतनी खास डिजाइन
रणवीर अगली बार आदित्य धर का डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म धुरंधर में दिखाई देंगे। इसमें संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम रोल भी हैं। धुरंधर 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज़ होगी। वहीं दीपिका ने सिंघम अगेन में शक्ति शेट्टी का किरदार निभाया था। वे अगली बार AA22xA6 में अल्लू अर्जुन के साथ इश्क करती दिखेंगी। ये जवान के बाद निर्देशक एटली के साथ उनकी दूसरी मूवी होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।