
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज ही अपनी भूटान ट्रिप से वापस आईं हैं। अब इस वेकेशन से उनकी कई फोटोज वायरल हो रही हैं, जिसमें वो नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। इन फोटोज में उनके साथ वहां पर मौजूद फैंस भी दिखाई दे रहे हैं।
फैंस कर रहे दीपिका की तारीफ
टाइगर्स नेस्ट मोनेस्ट्री भूटान से एक फैन ने दीपिका के साथ फोटो को शेयर किया है, जिसमें दीपिका फैन के कंधे पर हाथ रखकर सेल्फी लेते हुए नजर आ रही हैं। इस फोटो में दीपिका ब्लैक आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अब इन फोटोज को देखकर दीपिका के फैंस काफी खुश हैं। उनका कहना है कि वो बहुत स्वीट और सिंपल हैं।
भूटान के कैफे ने शेयर की दीपिका के साथ फोटोज
इसके साथ ही दीपिका की कुछ फोटोज को भूटान के एक कैफे ने भी शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'नेफग हैरिटेज की जर्नी के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, हमें आपकी और आपकी फैमिली की सेवा करके बहुत खुशी हुई।' इन फोटोज में दीपिका व्हाइट कलर के आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक सनग्लास भी लगाए हुए हैं।
दीपिका का वर्कफ्रंट
दीपिका को आखिरी बार फिल्म 'पठान' में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो 'द इंटर्न' और 'प्रोजेक्ट के' का भी हिस्सा हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।