Published : Apr 20, 2025, 01:07 PM ISTUpdated : Apr 20, 2025, 01:30 PM IST
जाट की सफलता के बाद, जानिए देओल परिवार, सनी, बॉबी और धर्मेंद्र, की कुल संपत्ति कितनी है ? इसमें सबसे चौंकाने वाली बात ये हैं कि धर्मेंद्र के दोनों बेटे मिलकर भी पिता की नेट वर्थ को नहीं छू पाते हैं।
Deol Family Net Worth: सनी की जाट हिट हो चुकी है। बीते 10 दिनों में इस मूवी ने 69.40 Cr की कमाई कर ली है। देओल फैमिली फिल्म की इतनी कमाई से भी संतुष्ट हैं। फैमिली में अच्छी बात यहीं है कि सनी हो या बॉबी या फिर धर्मेंद्र…एक्सट्रा टेंशन नहीं लेते हैं।
210
सनी देओल अपने इंटरव्यू में कह चुके हैं कि उनका काम हैं अपने काम को ठीक से करना, एक्टिंग पर फोकस करना। फिल्म सक्सेसफुल होती हैं या नहीं...इसकी टेंशन लिए बगैर काम करते रहना । उन्होंने ये भी का था कि आजकल लोग फिल्म की कमाई के बारे में ही बात करते हैं, इसलिए हमें भी सोचना पड़ता है।
310
देओल फैमिली के तीनों मेंबर फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। साल 2023 में सनी देओल की 'गदर 2' ने कोहराम मचाया, बॉबी देओल की 'एनिमल' ने तो गर्दा उड़ा दिया था। वहीं 89 साल के धर्मेंद्र भी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में शबाना आजमी के साथ इश्क फरमाते नजर आए थे।
धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी। यहां हम तीनों की अलग-अलग नेटवर्थ के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं।
510
धर्मेंद्र: सनी और बॉबी के पिता धर्मेंद्र 1960 के दशक में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उन्हें आखिरी बार साल 2023 की मूवी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था।
610
DNA India की रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मेंद्र की नेट वर्थ तकरीबन 300 करोड़ की है। उनके स्वामित्तव में लोनावाला में 100 करोड़ का फार्महाउस है। वे अक्सर यहां खेती करते दिखते हैं। 89 साल के धर्मेंद्र इस उम्र में भी एक्टिव हैं।
710
सनी देओल ने 80 के दशक में बेताब मूवी से डेब्यू किया था। काफी अरसे के बाद अगस्त, 2023 में उनकी फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया था।
810
सनी देओल ने गदर 2 के लिए 20 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। ज़ी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जाट के लिए उन्होने 50 करोड़ फीस ली है। उनकी नेट वर्थ 150 करोड़ रु बताई जाती है।
910
बॉबी देओल ने 90 के दशक में बरसात मूवी से डेब्यू किया था। साल 2023 में एनिमल मूवी से उन्होंने जोरदार वापसी की थी।
1010
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक बॉबी देओल एक मूवी के लिए करीब 4 से 5 करोड़ रु चार्ज करते हैं। उनकी नेट वर्थ 70 करोड़ बताई जाती है। सोचने वाली बात ये है कि सनी और बॉबी मिलकर भी पिता धर्मेंद्र की नेट वर्थ की बराबरी नहीं कर पता है। देओल फैमिली की कुल संपत्ति 520 करोड़ के लगभग होती है।