70 के दशक की धर्मेंद्र की 8 फिल्में, जिससे हिला था BO, हर मूवी ने छापे थे ताबड़तोड़ नोट

Published : Nov 26, 2025, 09:30 PM IST

धर्मेंद्र का निधन हो गया है और उनके जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में हैं। धर्मेंद्र ने अपने करियर में एक से बढ़कर फिल्मों में काम किया था। 70 के दशक में उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। आइए, जानते हैं उनकी 8 हिट फिल्मों के बारे में। 

PREV
18
सीता और गीता

धर्मेंद्र की फिल्म सीता और गीता 1972 में आई थी। हेमा मालिनी और संजीव कुमार के साथ वाली इस फिल्म का बजट 40 लाख रुपए था और इसने 19.53 करोड़ का बिजनेस किया था।

28
फिल्म राजा जानी

1972 में आई धर्मेंद्र की फिल्म राजा जानी सुपरहिट रही। हेमा मालिनी और प्रेम चोपड़ा के साथ वाली उनकी इस फिल्म का बजट 1.15 करोड़ था और फिल्म ने 5 करोड़ कमाए थे।

ये भी पढ़ें... किस उम्र में की थी धर्मेंद्र ने पहली शादी, हेमा मालिनी संग कब बंधे थे बंधन में?

38
फिल्म यादों की बारात

1973 में आई फिल्म यादों की बारात भी सुपरहिट रही थी। जीनत अमान, विजय अरोड़ा और नासिर के साथ वाली इस फिल्म का बजट 1.40 करोड़ था और इसने 5.50 करोड़ का कारोबार किया था।

48
फिल्म चुपके-चुपके

1975 में आई धर्मेंद्र की मोस्ट कॉमेडी फिल्म चुपके-चुपके में अमिताभ बच्चन, जया भादुड़ी और शर्मिला टैगोर लीड रोल में थे। 15 लाख के बजट में फिल्म ने 1.5 करोड़ करोड़ कमाए थे।

58
फिल्म शोले

धर्मेंद्र की फिल्म शोले को कौन भूल सकता है। 1975 में आई इस फिल्म का बजट 3 करोड़ था और इसने 30 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, जया भादुड़ी, संजीव कुमार, अमजद खान लीड रोल में थे।

68
फिल्म चरस

1976 में आई फिल्म चरस में धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी, अजीत और अमजद खान थे। एक करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 2.75 करोड़ कमाए थे। 

78
फिल्म ड्रीम गर्ल

धर्मेंद्र की 1977 में आई फिल्म ड्रीम गर्ल में हेमा मालिनी, असरानी और प्रेम चोपड़ा लीड रोल में थे। 87 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने 2.28 करोड़ का कारोबार किया था।

88
फिल्म धरम वीर

1977 में आई धर्मेंद्र की फिल्म धरम वीर का बजट 2 करोड़ था और इसने 13 करोड़ करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म में जीतेंद्र, जीनत अमान और नीतू सिंह थे।

ये भी पढ़ें... धर्मेंद्र 6 बच्चों के लिए छोड़ गए कितनी संपत्ति? फॉर्महाउस की कीमत में बन जाए एक बिग बजट मूवी

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories