अर्जुन रामपाल विलेन बन 8 फिल्मों में छाए, 10 दिन बाद आ रही मूवी में दिखेंगे सबसे खूंखार

Published : Nov 26, 2025, 03:16 PM IST

अर्जुन रामपाल 53 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 26 नवंबर 1972 को हुआ था। वैसे, तो अर्जुन कई फिल्मों में दिखे, लेकिन अपने दम पर कोई हिट नहीं दे पाए। हालांकि, विलेन बनकर उन्होंने जमकर लाइमलाइट लूटी और हिट फिल्में भी दी। आइए, जानते हैं इनके बार में…

PREV
18
फिल्म एक अजनबी

डायरेक्टर अपूर्व लाखिया की फिल्म एक अजनबी में अर्जुन रामपाल ने निगेटिव रोल प्ले किया था। 2005 में आई इस फिल्म का बजट 12 करोड़ था और इसने 12.12 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म में अर्जुन का काम पसंद किया गया था।

28
फिल्म ओम शांति ओम

2007 में आई अर्जुन रामपाल की फिल्म ओम शांति ओम में वे विलेन बने थे। डायरेक्टर फराह खान की इस फिल्म का बजट 40 करोड़ था और इसने 152 करोड़ कमाए थे।

ये भी पढ़ें... Dharmendra की पहली और आखिरी फिल्म कौन सी, कुल कितनी मूवीज में किया काम

38
फिल्म राजनीति

प्रकाश झा की 2010 में आई फिल्म राजनीति में भी अर्जुन रामपाल का जबरदस्त निगेटिव रोल देखने को मिला था। फिल्म का बजट 45 करोड़ था और इसने 145.50 करोड़ का कारोबार किया था।

48
फिल्म रा वन

2011 में आई फिल्म रा वन में भी अर्जुन रामपाल विलेन के किरदार में नजर आए थे। डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की इस फिल्म का बजट 130 करोड़ था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 207 करोड़ कमाए थे। इस फिल्म में अर्जुन का किरदार काफी पसंद किया गया था।

58
फिल्म डैडी

2017 में आई एक्शन थ्रिलर फिल्म डैडी में अर्जुन रामपाल विलेन के रोल में दिखे थे। आशिम अहलूवालिया की इस फिल्म का बजट 21 करोड़ था और इसने 15.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म फ्लॉप रही थी, लेकिन अर्जुन अपने किरदार की वजह से छा गए थे।

68
फिल्म धाकड़

2022 में आई फिल्म धाकड़ बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही थी, लेकिन फिल्म में विलेन बने अर्जुन रामपाल ने खूब लाइमलाइट लूटी थी। डायरेक्टर रजनीश घई की इस फिल्म का बजट 85 करोड़ था और मूवी ने 3.77 करोड़ कमाए थे।

78
फिल्म भगवंत केसरी

अर्जुन रामपाल ने 2023 में आई साउथ फिल्म भगवंत केसरी में भी विलेन का रोल प्ले किया था। डायरेक्टर अनिल रविपुड़ी ने इस मूवी को 65 करोड़ के बजट में तैयार किया था और इसने 138 करोड़ कमाए थे।

88
फिल्म धुरंधर

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल खूंखार विलेन बने हैं। हाल ही में मूड का ट्रेलर भी सामने आया था

ये भी पढ़ें... अर्जुन रामपाल की वो 7 फ्लॉप फिल्में, जिसने प्रोड्यूसर्स को किया कंगाल!

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories