नातिन की शादी में डांस करते हुए घायल हुए धर्मेंद्र, लगी जबरदस्त चोट; जानें अब कैसा है हाल

Published : Mar 07, 2024, 08:42 AM ISTUpdated : Mar 07, 2024, 08:56 AM IST
Dharmendra

सार

धर्मेंद्र को हाल ही में अपनी नातिन की शादी में चोट लग लगी और इस वजह से वो कुछ हेल्थ इशूज से भी जूझ रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि अब उनका हाल कैसा है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र को लेकर इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि धर्मेंद्र को चोट लग गई है। अब इस खबर को सुनते ही उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। दरअसल हुआ ये कि कुछ समय पहले धर्मेंद्र की नातिन निकिता चौधरी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से उदयपुर में शादी की थी, जिसमें धर्मेंद्र और उनका पूरा परिवार शामिल हुआ था। इस दौरान धर्मेंद्र समेत सनी और बॉबी ने खूब डांस भी किया था। ऐसे में धर्मेंद्र को चोट लग गई थी और वह कुछ हेल्थ इशूज से भी जूझ रहे हैं। हालांकि, अब धर्मेंद्र की सेहत में सुधार बताया जा रहा है।

धर्मेंद्र को यहां पर लगी है चोट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र पिछले दो हफ्तों से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं, लेकिन अब वो ठीक हो रहे हैं। वो पिछले दो हफ्तों से बदलते मौसम से भी परेशान हैं। नातिन की शादी में डांस करते समय गिर पड़े थे और उन्हें पीठ और पैर में चोट लगी थी।

कुछ समय पहले धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी। उस फोटो में वो काफी परेशान दिख रहे थे। इस फोटो को शेयर कर उन्होंने लिखा था कि नींद नहीं आ रही...भूख लग रही है। मक्खन के साथ बासी रोटी बहुत स्वादिष्ट लगती है।

धर्मेंद्र ने 1960 में की थी करियर की शुरुआत

88 साल के धर्मेंद्र ने 1960 में फिल्म 'दिल भी तेरा, हम भी तेरे' से करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म हिट साबित हुई और फिर धर्मेंद्र ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब तक धर्मेंद्र ने करीब 300 फिल्मों में काम किया है। वहीं वो 335 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास 100 एकड़ का फार्महाउस, 12 एकड़ का रिसॉर्ट और देश भर में कई रेस्टोरेंट हैं।

और पढ़ें..

अनंत-राधिका के प्यार ने छलकाए मुकेश अंबानी के आंसू, VIDEO देख भर आएंगी आंखें

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश
Dhurandhar 2: टीजर रिलीज होते ही मुश्किल में फंसी रणवीर की फिल्म, आखिर क्या हुआ बवाल?