
Dharmendra Passes Away: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेन्द्र अब इस दुनिया में नहीं हैं। सोमवार 24 नवंबर को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले-पारले श्मशान घाट पर किया गया। बता दें कि धर्मेन्द्र ने 1960 में आई फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उनकी पहली हिट फिल्म 1965 में रिलीज हुई 'फूल और पत्थर' है, जिसमें उनकी हीरोइन मीना कुमारी थीं।
फिल्म 'फूल और पत्थर' में काम करने के दौरान धर्मेन्द्र और मीना कुमारी की नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं। मीना कुमारी उन्हें शेर-ओ-शायरी सुनातीं, जो धर्मेन्द्र को काफी पंसद थी। जब ये बात मीना कुमारी के पति कमाल अमरोही को पता चली तो उन्होंने धर्मेन्द्र से बदला लेने की ठान ली।
फिल्म 'फूल और पत्थर' 1966 में रिलीज हुई थी। वहीं, मीना कुमारी के पति कमाल अमरोही ने 17 साल बाद 1983 में धर्मेन्द्र को लेकर 'रजिया सुल्तान' नाम की फिल्म बनाई। फिल्म के एक सीन में अमरोही ने धर्मेन्द्र का मुंह काला करवाया। बताया जाता है कि उन्होंने धर्मेन्द्र और मीना कुमारी के अफेयर से चिढ़कर सिर्फ बदला लेने के मकसद से जानबूझकर फिल्म में इस सीन को जुड़वाया था। हालांकि, जब लोगों को सच्चाई पता चली तो सब हैरान रह गए।
फिल्मी गलियारों में उड़ती खबरों की मानें तो मीना कुमारी ने ही धर्मेन्द्र को फिल्म 'फूल और पत्थर' दिलवाई थी। बाद में ये उस साल की ब्लॉकबस्टर साबित हुई। कहा जाता है कि धर्मेन्द्र को इंडस्ट्री में स्थापित करने के लिए इस फिल्म का बड़ा हाथ था।
कहते हैं कि धर्मेन्द्र और मीना कुमारी का रिश्ता करीब 3 साल तक चला। बाद में जैसे-जैसे वक्त बीता, धर्मेंद्र मीना कुमारी से दूर हो गए। कहते हैं कि धर्मेन्द्र से दूरियां बढ़ने के बाद मीना कुमारी का दिल ऐसा टूटा कि उन्होंने शराब पीना शुरू कर दिया था। यहां तक कि वो अपने पर्स में भी शराब की छोटी बोतल रखने लगी थीं। शराब की वजह से मीना कुमारी की तबीयत बिगड़ती चली गई और उन्हें लिवर सिरोसिस हो गया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।