धर्मेंद्र की वो आखिरी 5 फिल्में, BOX OFFICE पर 3 महाडिजास्टर-एक 300 करोड़ पार

Published : Dec 31, 2025, 05:19 PM IST

वेटरन एक्टर धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं है। उनकी फिल्म इक्कीस 1 जनवरी को रिलीज हो रही है। ये उनकी आखिरी फिल्म है। इस मौके पर आपको बॉलीवुड के हीमैन की लास्ट 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। जानते हैं इन मूवीज का बॉक्स ऑफिस पर हाल कैसा रहा। 

PREV
16
फिल्म यमला पगला दीवाना 2

धर्मेंद्र की फिल्म यमला पगला दीवाना 2 2013 में रिलीज हुई। इस फिल्म में सनी और  बॉबी देओल भी साथ थे। 30 करोड़ का बजट में बनी इस फिल्म ने 48.35 करोड़ का बिजनेस किया था। ये डिजास्टर रही थी।

26
फिल्म सेकंड हैंड हसबैंड

धर्मेंद्र की फिल्म सेकंड हैंड हसबैंड 2015 में रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ गिप्पी ग्रेवाल और टीना आहूजा लीड रोल में थे। 11 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 5.1 करोड़ कमाए थे। ये महाडिजास्टर रही थी।

ये भी पढ़ें... धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस के लिए बॉबी देओल ने ऐसा क्या किया, जो बन गया सबसे खास

36
फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से

2018 में आई धर्मेंद्र की फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से भी बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर ही रही। सनी और बॉबी के साथ वाली इस मूवी का बजट 36 करोड़ था और इसने 15 करोड़ कमाए थे। 

46
फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

2023 में आई धर्मेंद्र की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी सुपरहिट रही। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ वाली इस फिल्म का बजट 160 करोड़ था और इसने 356.61 करोड़ कमाए थे।

56
फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया

2024 में आई धर्मेंद्र की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया भी ठीकठाक रही। शाहिद कपूर और कृति सेनन वाली इस फिल्म बजट 75 करोड़ था और इसने 133.64 करोड़ कमाए थे। 

66
फिल्म इक्कीस

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस 1 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही है। डायरेक्टर श्रीराम राघवन की 200 करोड़ के बजट वाली इस मूवी में अगस्त्य नंदा लीड रोल में है। वे इसमें परमवीर चक्र से सम्मानित सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का रोल प्ले कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें... 2025 में आई रियल स्टोरी पर बनी 6 फिल्में, कोई फंसी विवाद में किसी ने BO पर जमाया रंग

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories