2025 एंटरटेनमेंट जगत के लिए खास रहा। इस साल ऐसी कई फिल्में रिलीज हुई जो सच्ची और इतिहास से जुड़ी घटनाओं पर बेस्ड थी। इनमें से कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया तो कुछ लंबे समय तक विवादों में भी फंसी रही। आइए, जानते हैं इनके बारे में…
अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 में जलियांवाला बाग की कहानी को दिखाया गया था। फिल्म में अक्षय ने सी शंकरन नायर का रोल प्ले किया था, जो जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ अदालत में लड़े थे। 150 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 144.35 करोड़ का बिजनेस किया।
26
फिल्म हक
यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म हक पर रिलीज के पहले और बाद में भी खूब विवाद हुआ। ये एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म थी, जो शाह बानो बेगम केस से प्रेरित थी। इसमें मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई दिखाई गई। 45 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 28.68 करोड़ कमाए।
कंगना रनोट की फिल्म इमरजेंसी काफी विवादों के बाद रिलीज हुई। इस मूवी की डेट भी कई बार पोस्टपोन की गई। फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन और 1975-77 के आपातकाल पर बेस्ड थी। कंगना ने फिल्म में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई थी। 60 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने महज 22 करोड़ का कलेक्शन किया।
46
फिल्म द बंगाल फाइल्स
डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स 1946 के डायरेक्ट एक्शन डे ग्रेट कलकत्ता किलिंग्स और नोआखाली दंगों पर बेस्ड थी। इस फिल्म को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। 50 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनी फिल्म ने 16.19 करोड़ का बिजनेस किया था।
56
फिल्म फुले
प्रतीक गांधी और पत्रलेखा की फिल्म फुले भी रिलीज से पहले जमकर विवादों में घिरी रही। ये फिल्म 19वीं सदी के समाज सुधारक ज्योतिराव फुले और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले की लाइफ पर बेस्ड थी। 30 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 6.22 करोड़ ही कमाए थे।
66
फिल्म होमबाउंड
फिल्म होमबाउंड में ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा ने लीड प्ले किया। ये फिल्म कोविड 19 लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों की जर्नी और दोस्ती पर बेस्ड थी। बता दें कि इस फिल्म को 98वें ऑस्कर अवॉर्ड के लिए बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगिरी में चुना गया है।