Dheeraj Kumar की वो 10 शानदार फिल्में, जिनमें उन्होंने छोड़ी एक्टिंग की छाप

Published : Jul 15, 2025, 03:32 PM IST

Dheeraj Kumar Memorable Films: वेटरन एक्टर-डायरेक्टर और प्रोड्यूसर धीरज कुमार का निधन हो गया है। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया और अपनी अदाकारी से सभी का दिल जीता। धीरज ने कई सुपरस्टार के साथ भी स्क्रीन शेयर की थी। 

PREV
111

एक्टर-डायरेक्टर धीरज कुमार का निधन हो गया है। धीरज ने जहां कई टीवी सीरियलों को प्रोड्यूस किया, वहीं वे कई शानदार फिल्मों का हिस्सा भी रहे। उनकी लाजवाब एक्टिंग के फैन्स दीवाने थे। आइए, जानते है उनकी 10 यादगार फिल्मों के बारे में...

211

1. 1973 में आई फिल्म हीरा पन्ना में धीरज कुमार नजर आए थे। इस फिल्म में देव आनंद, जीनत अमान और राखी लीड रोल में थे। फिल्म तो हिट रही ही साथ ही इसके गाने भी खूब मशहूर हुए।

311

2. फिरोज खान, हेमा मालिनी और नीतू सिंह की फिल्म शराफत छोड़ दी मैंने में धीरज कुमार ने खास रोल प्ले किया था। ये फिल्म 1973 में आई थी।

411

3. मनोज कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म रोटी कपड़ा और मकान में धीरज कुमार भी थे। 1975 में आई इस हिट में अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, जीनत अमान, मौसमी चटर्जी लीड रोल थे। इस फिल्म के गाने आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं।

511

4. 1977 में आई फिल्म स्वामी में धीरज कुमार नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ शबाना आजमी, विक्रम और गिरीश कर्नाड लीड रोल में थे। इस फिल्म का फेमस गाना का करूं सजनी.. धीरज पर ही फिल्माया गया था।

611

5. फिल्म शिर्डी के साई बाबा 1977 में रिलीज हुई थी। फिल्म में मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार, हेमा मालिनी, प्रेम नाथ, मदन पुरी के साथ धीरज कुमार भी थे। फिल्म का गाना साई बाबा बोलो.. काफी फेमस हुआ था।

711

6. ऋषि कपूर और जया प्रदा की फिल्म सरगम 1979 में आई थी। इस मूवी में धीरज कुमार भी नजर आए थे। इस मूवी में एक से बढ़कर एक गाने हैं, जिन्हें लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं।

811

7. 1980 में आई फिल्म मांग भरो सजना हिट रही थी। जितेंद्र, रेखा और मौसमी चटर्जी की इस फिल्म में धीरज कुमार भी नजर आए थे।

911

8. ब्लॉकबस्टर फिल्म क्रांति 1981 में आई थी। मनोज कुमार, दिलीप कुमार, हेमा मालिनी, शशि कपूर, परवीन बाबी की इस फिल्म में धीरज कुमार भी थे। फिल्म के सभी गाने हिट रहे और लोगों ने भी इन्हें खूब पसंद किए।

1011

9. 1984 में आई हॉरर फिल्म पुराना मंदिर में भी धीरज कुमार नजर आए थे। इसमें मोहनीश बहल, पुनीत इस्सर, आरती गुप्ता लीड रोल में थे।

1111

10. 1985 में आई फिल्म बेपनाह में शशि कपूर, मिथुन चक्रवर्ती, पूनम ढिल्लों, रति अग्निहोत्री, सुरेश ओबेरॉय, मदन पुरी और कादर खान लीड रोल में थे। इसमें धीरज कुमार ने भी काम किया था।

Read more Photos on

Recommended Stories