Dhurandhar 2 की कैसी होगी स्टोरीलाइन, स्टार कास्ट और कब होगी रिलीज, जानें सबकुछ

Published : Dec 11, 2025, 12:37 PM IST

रणवीर सिंह की धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाके कर रही है। फिल्म की रिलीज को 6 दिन हुए है और इसने वर्ल्डवाइड 274.25 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म के सीक्वल धुरंधर 2 को लेकर खूब चर्चाएं चल रही है। इसी बीच सीक्वल से जुड़ी ताजा अपडेट सामने आई है।

PREV
17
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इसी महीने की 5 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने रिलीज के साथ तहलका मचाया। मूवी की ओपनिंग भी जबरदस्त रही। इसने अबी तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट 180.25 करोड़ कमा लिए है। वहीं, इसका इंडिया में ग्रास कलेक्शन 216.25 करोड़ हो गया है। अब मूवी के सीक्वल की चर्चा हो रही है।

27
फिल्म धुरंधर 2

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर की रिलीज के साथ ही इसके सीक्वल धुरंधर 2 की भी घोषणा कर दी गई। हाल ही में सीक्वल से जुड़ी ताजा जानकारी सामने आई है। बता दें कि फिल्म 19 मार्च 2026 में रिलीज होगी और बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक के साथ होगी।

ये भी पढ़ें... 200Cr पार करने वाली 2025 की 7वीं फिल्म धुरंधर, लिस्ट में देखें बाकी कौन सी फिल्में?

37
क्या होगी फिल्म धुरंधर 2 की स्टोरी लाइन

मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो धुरंधर पार्ट 2 की कहानी पहले पार्ट के क्लाइमैक्स की कहानी को आगे बढ़ाएगी। क्लाइमैक्स में दर्शकों को रणवीर सिंह द्वारा निभाए गए हमजा अली मजार के किरदार को दिखाया जाता है, जिसका खुलासा जसकिरत सिंह रंगी के रूप में होता है। वो भारत का एक सीक्रेट एजेंट है, जो पाकिस्तान में एक गुप्त मिशन पर है। सीक्वल में दिखाया जाएगा कि हमजा का अगला टारगेट बड़े साहब उर्फ ​​इकबाल है, जो 26/11 सहित भारत पर हुए कई आतंकवादी हमलों का मास्टरमाइंड रहा है।

47
ऐसा होगा धुरंधर 2 में रणवीर सिंह का रोल

खबरों की मानें तो धुरंधर 2 की कहानी हमजा द्वारा दिवंगत रहमान की गद्दी संभालने और पाकिस्तान के पॉलिटिकल सिनेरियो में एक शक्तिशाली व्यक्ति बनने से शुरू होगी। बताया जा रहा है कि धुरंधर 2 हमजा के कैरेक्टर और उसकी बैक स्टोरी पर ज्यादा फोकस रहेगी, जिसमें दिखाया जाएगा कि जसकिरत कैसे हमजा बना और उसने मिशन धुरंधर का नेतृत्व किया।

57
कैसी होगी फिल्म धुरंधर 2 की स्टार कास्ट

वैसे तो अभी तय नहीं है कि धुरंधर 2 की स्टार कास्ट कैसी होगी। हालांकि, बताया जा रहा है कि धुरंधर की कास्ट को ही रिपीट किया जा सकता है। इसमें रणवीर सिंह तो होंगे ही, साथ ही आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, मानव गोहिल, दानिश पंडोर भी हो सकते हैं। दूसरे पार्ट रहमान डकैत यानी अक्षय खन्ना को दर्शक मिस कर सकते हैं।

67
रणवीर सिंह की धुरंधर का बजट

बात रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के बजट की करें तो इसे 140 करोड़ तके बजट में तैयार किया है। इसके राइटर और डायरेक्टर आदित्य धर है। वहीं, इसे ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनाया है।

77
रणवीर सिंह की धुरंधर का रनटाइम

रणवीर सिंह की धुरंधर के रनटाइम की बात करें तो ये 214 मिनट की फिल्म है। इसे अब तक बनी सबसे लंबी इंडियन फिल्मों में से एक माना जा रहा है। बता दें कि इसके ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने 130 करोड़ में खरीदे हैं। फिल्म जनवरी 2026 तक ओटीटी पर स्ट्रीम हो सकती है।

ये भी पढ़ें... Dhurandhar Box Office Day 6: रणवीर सिंह की फिल्म बनी कैश मशीन, अब 250 CR से निकली आगे

Read more Photos on

Recommended Stories