धुरंधर फिल्म से अक्षय खन्ना हर तरफ सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी मूवी धांसू कमाई कर रही है। बता दें कि उनके पापा विनोद खन्ना ने भी बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर मचाया है। उन्होंने भी अपने करियर में शानदार फिल्में दी। उनकी कुछ फिल्में आज भी पसंद की जाती हैं।
अक्षय खन्ना के पापा विनोद खन्ना अब इस दुनिया में नहीं हैं। हालांकि, उनका करियर भी शानदार रहा। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया, जिन्हें देखने के लिए आज भी लोग दीवाने हैं। आइए, जानते हैं इनके बारे में…
29
फिल्म अमर अकबर एंथोनी
विनोद खन्ना की मल्टीस्टारर फिल्म अमर अकबर एंथोनी 1977 में आई थी। इस ब्लॉकबस्टर मूवी में अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, प्राण, नीतू सिंह, परवीन बाबी, शबाना आजमी लीड रोल में थे।
विनोद खन्ना की फिल्म मुकद्दर का सिकंदर 1978 में रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन, राखी, रेखा और अमजद खान लीड रोल में थे। ये फिल्म भी ब्लॉकबस्टर रही थी।
49
फिल्म हेरा फेरी
1976 में आई विनोद खन्ना की फिल्म हेरा फेरी में अमिताभ बच्चन, सायरा बानो और सुलक्ष्णा पंडित लीड रोल में थे। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
59
फिल्म कुर्बानी
1980 में विनोद खन्ना की एक्शन थ्रिलर फिल्म कुर्बानी ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचाया था। फिल्म में फिरोज खान, जीनत अमान, अमजद खान और अमरीश पुरी लीड रोल में थे।
69
फिल्म परवरिश
विनोद खन्ना की 1977 में आई मल्टीस्टारर फिल्म परवरिश में अमिताभ बच्चन, नीतू सिंह, शबाना आजमी, शम्मी कपूर और अमजद खान थे। फिल्म सुपरहिट रही थी।
79
फिल्म मेरा गांव मेरा देश
1971 में आई विनोद खन्ना की फिल्म मेरा गांव मेरा देश में धर्मेंद्र और आशा पारेख थे। इस सुपरहिट फिल्म में विनोद ने डाकू का रोल प्ले किया था। उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था।
89
फिल्म इंकार
विनोद खन्ना की क्राइम थ्रिलर फिल्म इंकार 1977 में रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ विद्या सिन्हा, अमजद खान और श्रीराम लागू थे। फिल्म जबरदस्त हिट रही थी।
99
फिल्म इंसाफ
1987 में आई विनोद खन्ना की फिल्म इंसाफ भी हिट रही थी। फिल्म में डिंपल कपाड़िया, सुरेश ओबेरॉय, शक्ति कपूर थे। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी।