Dhurandhar की धुआंधार कमाई जारी, रणवीर सिंह की फिल्म ने लगाई लंबी छलांग

Published : Dec 08, 2025, 11:25 PM ISTUpdated : Dec 09, 2025, 12:15 AM IST

Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह की घांसू मूवी 'धुरंधर' ने अपनी रिलीज के चौथे दिन भी जलवा बरकरार रखा है। सोमवार को वर्किंग डे होने के बावजूद इस मूवी ने तगड़ी कमाई की है। यहां हम फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन भी आपके साथ शेयर कर रहे हैं।

PREV
15

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और संजय दत्त स्टारर फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। काफी लंबे अर्से से इस मूवी को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम था। अब इस फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है।

25

धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले तीन दिनों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।  भारत में अनुमानित ₹103.00 करोड़ की कमाई की है। पेश है धुरंधर का चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी।

35

सोमवार, 8 दिसंबर 2025 को धुरंधर की हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 25.74% रही। सुबह के शो: 13.35%, दोपहर के शो: 26.17%, शाम के शो: 37.71% दर्शक मौजूद रहे, और रात के शो आंकड़े 9 दिसंबर की सुबह प्राप्त होंगे।

45

धुरंधर ने अपनी रिलीज के चौथे दिन कुल ₹ 22.00 Cr * early estimates ( रात 11.00 बजे) की कमाई की है। अब तक इस मूवी ने 125 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। 

55

धुरंधर मूवी को आदित्य धर ने निर्देशित किया है। ये जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज द्वारा निर्मित है। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर.माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन लीड रोल में हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories