Dhurandhar बनी 2025 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर, इन 2 फिल्मों को छोड़ बाकी सबको पछाड़ा

Published : Dec 06, 2025, 11:09 AM IST

रणवीर सिंह की स्पाय एक्शन ड्रामा फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग की है। यह इस साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली हिंदी फिल्म साबित हुई है। 'सिकंदर' और 'हाउसफुल 5' जैसी फिल्मों को इसने पटखनी दे दी है।

PREV
15
'धुरंधर' का पहले दिन का कलेक्शन कितना हुआ?

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक़, आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' ने पहले दिन भारत में लगभग 27 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही यह इस साल की तीसरी सबसे बड़ी हिंदी ओपनर बन गई है। नज़र डालिए टॉप 5 की लिस्ट में शामिल बाकी फिल्मों पर...

25
5.हाउसफुल 5

पहले दिन का कलेक्शन : 24.35 करोड़ रुपए

तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस किलर कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, श्रेयस तलपड़े, फरदीन खान और चंकी पांडे जैसे कलाकारों ने अहम् रोल निभाया था। ओवरऑल फिल्म भारत में नेट 183.38 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 288.67 करोड़ रुपए कमाकर एवरेज रही थी।

यह भी पढ़ें : 2025 की वो 10 सबसे लो बजट फ़िल्में, जो बॉक्स ऑफिस पर लाईं कमाई की सुनामी

35
4.सिकंदर

पहले दिन का कलेक्शन : 26 करोड़ रुपए

सलमान खान, रश्मिका मंदाना, सत्यराज और प्रतीक बब्बर जैसे कलाकारों से सजी एक्शन ड्रामा 'सिकंदर' का निर्देशन ए.आर. मुर्गदास ने किया था। फिल्म ने भारत में नेट 110.1 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 184.6 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।

45
2.वॉर 2

पहले दिन की कमाई : 29 करोड़ रुपए (सिर्फ हिंदी वर्जन)

यशराज स्पाय यूनिवर्स की इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया था, जबकि ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी जैसे कलाकार इसमें अहम् रोल में दिखे थे। फिल्म हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हुई थी और सभी भाषाओं को मिलाकर इसने पहले दिन 52 करोड़ रुपए कमाए थे। भारत में इस फिल्म के हिंदी वर्जन का नेट कलेक्शन 177.59 करोड़ रुपए था, जबकि सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म ने नेट 236.55 करोड़ रुपए कमाए थे। इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 364.35 करोड़ रुपए रहा था। फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Release Date: जानिए कब रिलीज होगी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’

55
1. छावा

पहले दिन की कमाई : 31 करोड़ रुपए

इस एपिक हिस्टोरिकल एक्शन फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया था। छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में विक्की कौशल, अक्षय खन्ना और रश्मिका मंदाना ने लीड रोल निभाया था। इस ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ने भारत में नेट 601.54 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 807.91 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

Read more Photos on

Recommended Stories