रणवीर सिंह की पहले दिन 8 सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में, क्या धुरंधर तोड़ेगी रिकॉर्ड?

Published : Dec 06, 2025, 07:00 AM IST

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को रिलीज के साथ दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला। साथ ही क्रिटिक्स से भी अच्छे रिव्यू मिले। इस मौके पर रणवीर की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाने वाली मूवीज के बारे में बता रहे हैं।

PREV
18
फिल्म पद्मावत

रणवीर सिंह की फिल्म पद्मावत 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 24 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली थे। इसमें दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर लीड रोल में थे।

28
फिल्म सिंबा

रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा भी 2018 में ही रिलीज हुई थी। इस मूवी ने पहले दिन 20.72 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। सारा अली खान और सोनू सूद के साथ वाली इस फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी थे।

ये भी पढ़ें... धुरंधर से पहले देखें ये 5 सबसे वायलेंट फिल्में, चौथे वाली देख खड़े होंगे रोंगटे

38
फिल्म गली ब्वॉय

2019 में आई रणवीर सिंह की फिल्म गली ब्वॉय ने पहले दिन 19.40 करोड़ से अपना खाता खोला था। डायरेक्टर जोया अख्तर की इस फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में थी। 

48
फिल्म गुंडे

2014 में आई रणवीर सिंह की फिल्म गुंडे ने पहले दिन 16.12 करोड़ की कमाई की थी। डायरेक्टर अली अब्बास जफर की इस फिल्म में अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा भी थे।

58
फिल्म राम लीला

2013 में आई रणवीर सिंह की फिल्म राम लीला ने 16 करोड़ से अपने खाता खोला था। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की इस मूवी में दीपिका पादुकोण, सुप्रिया पाठक, गुलशन देवैया लीड रोल में थे।

68
फिल्म बाजीराव मस्तानी

2015 में आई रणवीर सिंह की फिल्म बाजीराव मस्तानी ने ओपनिंग डे पर 12.80 करोड़ का कलेक्शन किया था। दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के साथ वाली इस मूवी के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली थे।

78
फिल्म 83

2021 में आई रणवीर सिंह की फिल्म 83 ने पहले दिन 12.64 करोड़ कमाए थे। डायरेक्टर कबीर खान की इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन, जिवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर लीड रोल में थे।

88
फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 2023 में आई थी। आलिया भट्ट के साथ वाली इस फिल्म ने 11.10 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। फिल्म के डायरेक्टर करन जौहर थे।

ये भी पढ़ें... कितने पढ़ें लिखे हैं Dhurandhar के स्टार्स, जानें सबकी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories