रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को रिलीज के साथ अच्छा रिस्पॉन्स मिला। डायरेक्टर आदित्य धर की ये फिल्म एक्शन पैक्ड मूवी है। इसी बीच आपको रणवीर की पिछली 6 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बताने जा रहे हैं।
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह लीड रोल प्ले कर रहे हैं। मूवी में उनके साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर माधवन भी है। इस मूवी के साथ जानते हैं रणवीर की लास्ट 6 फिल्मों का रिकॉर्ड…
27
फिल्म सिंबा
2018 में आई डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा में रणवीर सिंह लीड रोल में थे। फिल्म में उनके साथ सारा अली खान और सोनू सूद थे। 80 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 400.19 करोड़ की कमाई की थी। ये ब्लॉकबस्टर रही थी।
डायरेक्टर जोया अख्तर की फिल्म गली ब्वॉय 2019 में रिलीज हुई थी। रणवीर सिंह की इस फिल्म में आलिया भट्ट और सिद्धांत चतुर्वेदी थे। 70 करोड़ के बजट में बनी मूवी ने 238.16 करोड़ कमाए थे। ये हिट रही थी।
47
फिल्म 83
2021 में आई डायरेक्टर कबीर खान की फिल्म 83 में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण सहित कई स्टार्स थे। 270 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 193.73 करोड़ का कारोबार किया था। ये फ्लॉप रही थी।
57
फिल्म जयेशभाई जोरदार
डायरेक्टर दिव्यांग ठक्कर की फिल्म जयेशभाई जोरदार 2022 में रिलीज हुई थी। रणवीर सिंह की इस मूवी का बजट 90 करोड़ था और ये 26.31 करोड़ ही कमा पाई थी। फिल्म में शालिनी पांडे, बोनम ईरानी और रत्ना पाठक थे। ये डिजास्टार रही थी।
67
फिल्म सर्कस
डायरेक्टर रोहित शेट्टी की मल्टी स्टारर फिल्म सर्कस बॉक्स ऑफिस डिजास्टर रही थी। रणवीर सिंह की इस फिल्म का बजट 150 करोड़ था और इसने 61.47 करोड़ कमाए थे। प्लम में पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नाडिज, मुरली शर्मा सहित कई स्टार्स थे।
77
फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 2023 में आई थी। डायरेक्टर करन जौहर की इस फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में थी। 160 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 355.61 करोड़ कमाए थे। ये हिट रही थी।