- Home
- Entertainment
- Bollywood
- कितनी है Dhurandhar के इन 7 स्टार्स की उम्र, कौन सबसे बड़ा और कौन छोटा, जानें
कितनी है Dhurandhar के इन 7 स्टार्स की उम्र, कौन सबसे बड़ा और कौन छोटा, जानें
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की इस वक्त ज्यादा चर्चा में है। हर कोई मूवी देखने को बेताब है। डायरेक्टर आदित्य धर की ये फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हो रही है। एडवांस बुकिंग में ताबड़तोड कमाई कर रही इस फिल्म की स्टारकास्ट की उम्र में बारे में बता रहे हैं।

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का क्रेज हर तरफ देखने मिल रहा है। ये स्पाई थ्रिलर 5 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इसके डायरेक्टर आदित्य धर है, जिन्होंने उरी जैसे ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है।
रणवीर सिंह
फिल्म धुरंधर में लीड रोल प्ले कर रहे रणवीर सिंह की उम्र की बात करें तो वे 40 साल के हैं। इस फिल्म से उन्हें काफी उम्मीदें है और वे एक हिट की तलाश में हैं।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar Advance Booking में तेजी, धांसू ओपनिंग के लिए तैयार रणवीर सिंह की मूवी
आर माधवन
फिल्म धुरंधर में आर मााधवन के किरदार का नाम अजय सान्याल है। उनकी उम्र की बात करें वे 55 साल के हैं।
अर्जुन रामपाल
अर्जुन रामपाल फिल्म धुरंधर में मेजर इकबाल नाम के शख्स का रोल प्ले कर रहे हैं। बता दें कि अर्जुन 53 साल के हैं।
अक्षय खन्ना
फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना एक बार फिर निगेटिव रोल में नजर आएंगे। उनके किरदार का नाम रहमान डकैत है। वे 50 साल के हैं।
संजय दत्त
संजय दत्त फिल्म धुरंधर में एसपी चौधरी असलम का रोल कर रहे हैं। बात उनकी उम्र की करें तो वे 66 साल के हैं।
सारा अर्जुन
सारा अर्जुन की बतौर लीड एक्ट्रेस धुरंधर डेब्यू फिल्म है। फिल्म की बाकी स्टारकास्ट की तुलना में है वे सबसे कम उम्र की हैं। वे 20 साल की हैं।
राकेश बेदी
फिल्म धुरंधर में सबसे उम्र दराज राकेश बेदी हैं, जो जमील नाम के शख्स का रोल कर रहे हैं। उनकी उम्र 71 साल है।
ये भी पढ़ें... 2025 में ये 8 स्टार्स बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, 3 तो हिट की गारंटी फिर भी निकले फिसड्डी