- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 2025 में ये 8 स्टार्स बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, 3 तो हिट की गारंटी फिर भी निकले फिसड्डी
2025 में ये 8 स्टार्स बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, 3 तो हिट की गारंटी फिर भी निकले फिसड्डी
साल 2025 का आखिरी महीना चल रहा है। इस साल हर फील्ड में काफी अच्छी और बुरी चीजें देखने और सुनने को मिली। वहीं, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी बहुत कुछ हुआ। कुछ स्टार्स का जलवा देखने को मिला तो कुछ नामी स्टार्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गईं।

सलमान खान
हिट की गारंटी देने वाले सलमान खान 2025 में फ्लॉप रहे। इस साल उनकी फिल्म सिकंदर रिलीज हुई। इससे उन्हें काफी उम्मीदें थी। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस फ्लॉप साबित हुई। 180 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 176.18 करोड़ कमाए।
काजोल
काजोल 2025 में फिल्म मां में नजर आई। ये हॉरर एक्शन फिल्म रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। 65 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 51.64 करोड़ का बिजनेस किया। बता दें कि काजोल को हिट मशीन माना जाता है।
ये भी पढ़ें... 2026 में 7 हीरो-विलेन के बीच होगी टक्कर, 3 एक्टर का पहली बार दिखेगा निगेटिव शेड
कंगना रनोट
कंगना रनोट ने अपनी फिल्म इमरजेंसी की कई बार रिलीज डेट बदली। हालांकि, जब फिल्म रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। 60 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने महज 22 करोड़ कमाए।
ऋतिक रोशन
2025 में ऋतिक रोशन फिल्म वॉर 2 में नजर आए। इस एक्शन थ्रिलर को लेकर अनुमान लगाया गया था कि ये सुपरहिट साबित होगी। हालांकि, इसका उल्टा हुआ और फिल्म फ्लॉप हो गई। 400 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 351 करोड़ का बिजनेस किया।
शाहिद कपूर
2025 में आई शाहिद कपूर की फिल्म देवा भी रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर चारों खाने चित्त हो गई। 50 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 59 करोड़ कमाए थे।
अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर की 2025 में फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी रिलीज हुई। फिल्म महाडिजास्टर साबित हुई। इस फिल्म का बजट 60 करोड़ था और इसने 12.73 करोड़ का कलेक्शन किया था।
जॉन अब्राहम
2025 में आई जॉन अब्राहम की फिल्म द डिप्लोमेट भी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। 20 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 53.14 करोड़ कमाए।
इमरान हाशमी
इस साल इमरान हाशमी फिल्म ग्राउंड जीरो और हक में नजर आए। हालांकि, उनकी दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म नहीं कर पाई। ग्राउंड जीरो ने 10.35 करोड़ कमाए वहीं, हक 28.51 करोड़ कमा पाई।
ये भी पढ़ें... December में धमाका करेंगी साउथ की 10 फिल्में, 5 के बीच एक ही दिन होगी धांसू टक्कर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।