MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • 'नाना पाटेकर कमाई का 10% मेरी मां को देते थे...' साई देवधर ने खोले अनसुने राज

'नाना पाटेकर कमाई का 10% मेरी मां को देते थे...' साई देवधर ने खोले अनसुने राज

Nana Patekar Helped Financially Sai Deodhar Family: नाना पाटेकर के करीबी लोग उनके निधन की खबर से बिल्कुल टूट गए हैं। इन्हीं में एक नाम साई देवधर का है। साई कहती हैं, “वो मेरे मुंह बोले मामा थे। मेरे माता-पिता उनके दोस्त थे…।'

4 Min read
Author : Shivangi Chauhan
Published : Oct 09 2026, 12:51 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
'नाना पाटेकर कमाई का 10% मेरी मां को देते थे...' साई देवधर ने खोले अनसुने राज
Image Credit : instagram

'नाना पाटेकर कमाई का 10% मेरी मां को देते थे...' साई देवधर ने खोले अनसुने राज

बॉलीवुड में नाना पाटेकर के जाने के बाद हर तरफ शोक छाया हुआ है। आठ अक्टूबर को गोवा में कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया। उम्र सिर्फ 75 साल थी। इंडस्ट्री वाले तो सदमे में हैं ही, लेकिन उनके करीबी लोग तो बिल्कुल टूट गए हैं। इन्हीं में एक नाम है साई देवधर का। फिल्म डायरेक्टर और टीवी एक्ट्रेस साई ने एक्सक्लूसिव बातचीत में नाना काका के वो किस्से सुनाए हैं जो पहले कभी सामने नहीं आए थे। उन्होंने बताया कि नाना सिर्फ अभिनेता नहीं थे, बल्कि उनके परिवार के हिस्से जैसे थे। साई की मां को बहन मानते थे और अपनी कमाई का दस फीसदी हिस्सा उनके खाते में ट्रांसफर कर देते थे। ये बात सुनकर तो दिल भर आता है। साई कहती हैं कि वो अभी भी यकीन नहीं कर पा रही हैं कि नाना काका अब नहीं रहे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
नाना काका की मौत की खबर सुनकर परिवार में छाया सन्नाटा
Image Credit : instagram

नाना काका की मौत की खबर सुनकर परिवार में छाया सन्नाटा

साई देवधर बताती हैं कि वो आज ही नाना काका को फोन करने वाली थीं। उनकी नई फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए बुलावा देने के लिए। लेकिन खबर आ गई कि वो चले गए। सिर्फ चार दिन पहले साई की मां ने उनसे बात की थी। पूरा परिवार बहुत करीब था। साई कहती हैं, “वो मेरे मुंह बोले मामा थे। मेरे माता-पिता उनके दोस्त थे, तब जब वो स्टार भी नहीं बने थे। रात को आ जाते थे, हमें डिनर पर ले जाते या आइसक्रीम खिलाने।” उनके पिता देबू देवधर नाना के राइट हैंड जैसे थे और मां शारबानी देवधर भी फिल्मों में काम करती थीं।

36
प्रहार फिल्म के दिनों की वो यादें जो कभी नहीं भूलेंगी
Image Credit : X

प्रहार फिल्म के दिनों की वो यादें जो कभी नहीं भूलेंगी

नाना पाटेकर की डायरेक्टोरियल फिल्म प्रहार में साई ने डिंपल कपाड़िया के बेटे का किरदार निभाया था। उस फिल्म के दौरान परिवार और नजदीक आ गया। साई याद करती हैं कि एक बार रात को आइसक्रीम खाने गए तो दोनों तरफ से पैसे नहीं निकले। नाना सोचते थे कि साई के पिता के पास पैसे हैं और पिता सोचते थे कि नाना के पास हैं। आखिर में बिना पैसे के ही आइसक्रीम खाई। फिल्म शुरू होने पर पांच-छह असिस्टेंट डायरेक्टर थे, लेकिन आखिर तक सिर्फ साई की मां ही बचीं। नाना काका को संभालना आसान नहीं था। साई कहती हैं कि उनके पिता भी नाना जितने ही पागल थे।

46
शादी के दिन नाना काका का प्यार और सुरक्षा का भाव
Image Credit : X

शादी के दिन नाना काका का प्यार और सुरक्षा का भाव

साई की शादी शक्ति आनंद से हुई तो नाना वहां मौजूद थे। पंडित जी से कहा कि रस्में जल्दी खत्म करो, हमें मजा लेना है। शक्ति से बोले कि अगर साई परेशान करे तो मुझे बताना, लेकिन उसे कुछ मत कहना। साई कहती हैं कि वो हमेशा उनका ख्याल रखते थे। जब उनके पिता का निधन हुआ तो नाना उनके साथ खड़े रहे। एक बार उन्होंने अपनी पहली कार सफारी खरीदी तो रात को सबको जगाया और ड्राइव पर ले गए। प्रहार के दिनों में साई के लिए एक दुकान खुलवाई और वीडियो गेम खरीद दिया। वो उन्हें बेटी की तरह मानते थे और खूब लाड़ करते थे।

56
चॉल में रहने वाले परिवार के लिए नाना की दरियादिली
Image Credit : X

चॉल में रहने वाले परिवार के लिए नाना की दरियादिली

सबसे ज्यादा दिल छू लेने वाली बात ये है कि साई के माता-पिता चॉल में रहते थे। नाना काका अपनी कमाई का दस फीसदी हिस्सा साई की मां के खाते में ट्रांसफर कर देते थे। वो उन्हें अपनी बहन मानते थे। साई कहती हैं, “ये चीजें तो बेमोल हैं। मल्हार और मैं साथ में बड़े हुए।” नाना बच्चे जैसे थे। अचानक गुस्सा भी आ जाता था, लेकिन दिल के सच्चे थे। साई बताती हैं कि वो किसी को तकलीफ नहीं देना चाहते थे। कहते थे कि जाएंगे तो ऐसे जाएंगे। भगवान ने उनकी इज्जत रखी। अस्पताल में बीमार हालत में देखना सबसे दर्दनाक होता। वो शेर थे, राजा की तरह गए।

66
यादों में हमेशा हंसी और प्यार के साथ रहेंगे नाना काका
Image Credit : Asianet News

यादों में हमेशा हंसी और प्यार के साथ रहेंगे नाना काका

साई कहती हैं कि वो नाना काका को सिर्फ हंसी में याद करेंगी। आखिरी बातचीत में वो उनकी बेटी यानी अपनी पोती से मिलना चाहते थे। साई उन्हें हमेशा अपने पागल मामा के रूप में याद रखेंगी। नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पुणे में उनके घर पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ। इंडस्ट्री में कई लोग उनके साधारण जीवन और बड़े दिल की बातें कर रहे हैं। साई की ये यादें बताती हैं कि नाना सिर्फ स्क्रीन पर ही नहीं, असल जिंदगी में भी कितने बड़े इंसान थे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

SC
Shivangi Chauhan
शिवांगी चौहान। 2016 से पत्रकारिता की शुरुआत। मीडिया जगत में 9 साल का अनुभव। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़ीं। राइटिंग स्किल में खासतौर पर लाइफस्टाइल डेस्क, फैशन, एंटरटेनमेंट, फूड, ट्रेंडिंग और हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर लिखने में दिलचस्पी। इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत और दैनिक भास्कर जैसे कई मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए इनके पास डिजिटल मीडिया, टीवी न्यूज चैनल फॉर्मेट्स, अखबार और वेब स्टोरी डेस्क का अच्छा अनुभव है। इनसे shivangi.chauhan@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। पत्रकारिता और योग में इन्होंने डबल MA किया हुआ है।
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
नाना पाटेकर के निधन से टूटे अमिताभ बच्चन! KBC में बताई उनकी सबसे बड़ी खूबी
Recommended image2
कौन हैं सोनम मलिक? पवन सिंह के साथ कर चुकी हैं काम, अब ‘राइज एंड फॉल 2’ को लेकर चर्चा में
Recommended image3
Drishyam 3 Collection Day 7 : 400 करोड़ से इंच भर दूर 'दृश्यम 3'! 7 दिन में कर डाली इतनी कमाई
Recommended image4
Nana Patekar Death: नाना के केस में अप्राकृतिक मौत की FIR दर्ज, गोवा पुलिस ने क्या बताई वजह!
Recommended image5
नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार रात में क्यों किया गया? बेटे मल्हार ने बताई असली वजह
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved