क्या करते हैं कार्तिक आर्यन की बहन के पति? जानिए उनके जीजा के बारे में सबकुछ

Published : Dec 05, 2025, 02:15 PM IST

कार्तिक आर्यन की बहन डॉ. कृतिका तिवारी की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कार्तिक इस शादी को पूरी तरह एन्जॉय करते दिख रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि कार्तिक के जीजा कौन हैं और क्या करते हैं?

PREV
15
किससे हुई कार्तिक आर्यन की बहन की शादी?

कार्तिक आर्यन की बहन डॉ. कृतिका तिवारी की शादी जिस शख्स से हुई है, उनका नाम तेजस्वी सिंह अहलावत है। शादी की वायरल तस्वीरों में कृतिका के साथ उनकी जबरदस्त बॉन्डिंग देखी जा सकती है।

25
क्या करते हैं तेजस्वी सिंह?

कार्तिक आर्यन के जीजा तेजस्वी सिंह पेशे से पायलट हैं। उनकी सोशल मीडिया पोस्ट्स देखें तो पता चलता है कि वे एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ाते हैं। यहां उनकी कई तस्वीरें हैं, जिनमें वे पायलट की ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं। उनकी फेसबुक प्रोफाइल के मुताबिक़, वे 2022 से एयर इंडिया के एयरक्राफ्ट पायलट हैं।

यह भी पढ़ें : कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका तिवारी ने की शादी, देखें पहली Wedding Photos

35
कहां के रहने वाले हैं कार्तिक आर्यन के जीजा तेजस्वी?

अगर तेजस्वी की फेसबुक प्रोफाइल देखें तो पता चलता है कि वे मेरठ से ताल्लुक रखते हैं और जमशेदपुर में रहते हैं। उन्होंने जमशेदपुर के कारमेल कॉलेज से पढ़ाई की है।

45
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तेजस्वी सिंह अहलावत

तेजस्वी सिंह अहलावत सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। हालांकि, उनके फॉलोअर्स ज्यादा नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1842 फॉलोअर्स हैं। वे खुद यहां कार्तिक आर्यन समेत 846 लोगों को फॉलो करते हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो में लिखा है, "थोड़ा परेशान, कभी-कभी बुरा, हमेशा अच्छा। एयरलाइन पायलट।"

55
जनवरी में हुई थी कृतिका-तेजस्वी की सगाई?

सोशल मीडिया से इस बात का संकेत भी मिलता है कि कृतिका और तेजस्वी की सगाई इसी साल जनवरी में हो गई थी। तेजस्वी ने 28 जनवरी 2025 को एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें वे कृतिका के साथ दिख रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "Congratulations Dr sahab!" पोस्ट पर लोग उन्हें खूब बधाई दे रहे थे।

यह भी पढ़ें : 8 PHOTO: बहन की हल्दी सेरेमनी में कार्तिक आर्यन ने जमाया रंग, खूब नाचे

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories