2025 की वो 10 इंडियन फ़िल्में, जिन्हें गूगल पर लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया

Published : Dec 05, 2025, 08:30 AM IST

2025 में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की कई फ़िल्में रिलीज हुईं। इनमें से कुछ ऐसी हैं, जिनका दर्शकों का बेसब्री से इंतज़ार रहा या फिर रिलीज के बाद माउथ पब्लिसिटी से चल निकलीं। जानिए 2025 में गूगल इंडिया पर सर्च की गई 10 इंडियन मूवीज के बारे में.…

PREV
110
1. सैयारा

18 जुलाई 2025 को यह मोहित सूरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म रिलीज हुई थी। इस म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने लीड रोल निभाया है। बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 570.33 करोड़ रुपए की कमाई की।

210
2.कांतारा : द लीजेंड चैप्टर 1

ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी और उन्हीं के लीड रोल वाली यह कन्नड़ फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर रही इस फिल्म ने दुनियाभर में 852.06 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

यह भी पढ़ें : 2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए ये 10 टॉपिक, धर्मेंद्र भी लिस्ट में शामिल

310
3.कुली

14 अगस्त 2025 को यह तमिल फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। फिल्म में रजनीकांत का लीड रोल था और उनके साथ नागार्जुन अक्किनेनी और सौबिन शाहिर जैसे कलाकार भी दिखाई दिए थे। वर्ल्डवाइड इस फिल्म का कलेक्शन 518 करोड़ रुपए रहा था।

410
4.वॉर 2

यह 2019 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर 'वॉर' की सीक्वल है। अयान मुखर्जी निर्देशित 'वॉर 2' 14 अगस्त 2025 को रिलीज हुई थी। ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर इस फ्लॉप फिल्म ने वर्ल्डवाइड 364.35 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

यह भी पढ़ें : 2025 के Top 10 डायरेक्टर की लिस्ट आई सामने, शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान ने बनाई जगह

510
5.सनम तेरी कसम

राधिका राव और विनय सप्रू निर्देशित यह फिल्म 2016 में पहली बार रिलीज हुई थी। 7 फ़रवरी 2025 को यह दोबारा रिलीज हुई थी। हर्षवर्धन राणे और मावरा हॉकेन स्टारर इस फिल्म ने दोबारा रिलीज के बाद 50 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई की।

610
6.मार्को

हनीफ अदेनी ने इस सुपरहिट मलयालम फिल्म का निर्देशन किया, जिसमें उन्नी कृष्णन ने मुख्य भूमिका निभाई। 20 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 102 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया।

710
7.हाउसफुल 5

यह हाउसफुल फेंचाइजी की पांचवीं फिल्म है, जिसका निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया था। 6 जून 2025 को रिलीज हुई यह फिल्म एवरेज रही, जिसने दुनियाभर में लगभग 288.67 करोड़ रुपए कमाए। अक्षय कुमार जैसे कलाकार इस किलर कॉमेडी फिल्म में दिखाई दिए थे।

810
8.गेम चेंजर

एस. शंकर के निर्देशन में बनी इस तेलुगु एक्शन थ्रिलर फिल्म में राम चरण ने लीड रोल निभाया है। बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई इस यह फिल्म 10 जनवरी 2025 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 186.28 करोड़ रुपए कमाए थे।

910
9.मिसेज

7 फ़रवरी 2025 को यह ड्रामा फिल्म सीधे OTT प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन आरती कादाव ने किया है। सान्या मल्होत्रा, निशात दहिया और कंवलजीत सिंह जैसे कलाकारों ने फिल्म में अहम् भूमिका निभाई है।

1010
10.महावतार नरसिम्हा

अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी यह एनिमेटेड एपिक ड्रामा फिल्म है। भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की कहानी बताने वाली यह फिल्म 25जुलाई 2025 को रिलीज हुई थी और दुनियाभर में 326.82 करोड़ रुपए कमाकर ब्लॉकबस्टर रही थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories