- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 2025 के Top 10 डायरेक्टर की लिस्ट आई सामने, शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान ने बनाई जगह
2025 के Top 10 डायरेक्टर की लिस्ट आई सामने, शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान ने बनाई जगह
इंटरनेट मूवी डाटाबेस यानी IMDb ने 2025 के 10 सबसे पॉपुलर डायरेक्टर्स की लिस्ट शेयर की है। इसमें शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान भी शामिल हैं, जिन्होंने इसी साल डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा है। डालिए लिस्ट में शामिल सभी 10 डायरेक्टर्स पर एक नज़र.…

10. नीरज घेवाण
फिल्म : होमबाउंड
'होमबाउंड' ड्रामा फिल्म है, जो इसी साल 26 सितम्बर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर जैसे कलाकारों ने अहम् भूमिका निभाई है। क्रिटिक्स द्वारा सराही गई इस फिल्म को IMDb पर 10 में से 8 स्टार मिले हैं। हालांकि, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह महज 2.65 करोड़ रुपए कमाकर डिजास्टर साबित हुई थी।
9.लक्ष्मण उतेकर
फिल्म : छावा
IMDb पर 10 में से 7.3 स्टार पाने वाली इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने दुनियाभर में 807.91 करोड़ रुपए की कमाई की। यह छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित फिल्म है, जिसमें विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार दिखाई दिए हैं।
8.डोमिनिक अर्जुन
फिल्म : लोका चैप्टर 1 : चंद्रा
मलयालम फिल्म 'लोका चैप्टर 1 : चंद्रा' को IMDb पर 10 में से 7.7 स्टार मिले। कल्याणी प्रियदर्शन, नस्लेन, सैंडी और अर्जुन कुरियन जैसे कलाकारों से सजी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई की।
7.अनुराग बसु
फिल्म : मेट्रो इन दिनों
बॉक्स ऑफिस पर 'मेट्रो इन दिनों' ने एवरेज प्रदर्शन किया। IMDb पर फिल्म को 10 में से 6.6 स्टार मिले। फिल्म में अनुपम खेर, नीना गुप्ता, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, सास्वत चटर्जी, आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फज़ल और फातिमा सना शेख जैसे कलाकारों ने प्रमुख भूमिका निभाई। फिल्म ने दुनियाभर में 69.68 करोड़ रुपए कमाए थे।
6.आर.एस. प्रसन्ना
फिल्म : सितारे ज़मीन पर
'सितारे ज़मीन पर' को IMDb पर 10 में से 6.9 स्टार मिले हैं। दुनियाभर में इस हिट फिल्म ने 267.52 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म में आमिर खान लीड रोल में हैं।
5.पृथ्वीराज सुकुमारन
फिल्म : एल 2 : एम्पुरान
'एल 2 : एम्पुरान' मलयालम फिल्म है, जिसमें मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे कलाकार दिखाई दिए हैं। IMDb पर 10 में से 6.2 स्टार पाने वाली इस सेमी हिट फिल्म ने दुनियाभर में 266.81 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
4.अनुराग कश्यप
फिल्म : निशानची
IMDb पर इस फिल्म को 10 में से 6.6 स्टार मिले हैं। फिल्म में ऐश्वर्य ठाकरे, वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार और कुमुद मिश्रा जैसे कलाकारों ने अहम् भूमिका निभाई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही थी।
3.लोकेश कनगराज
फिल्म : कुली
तमिल फिल्म 'कुली' में रजनीकांत, नागार्जुन अक्किनेनी और सौबिन शाहिर जैसे कलाकरों ने अहम् किरदार निभाया है। IMDb पर इस फिल्म को 10 में से 6 स्टार मिले है। वर्ल्डवाइड 518 करोड़ रुपए कमाने वाली यह फिल्म फ्लॉप रही थी।
2. आर्यन खान
सीरीज : बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड
नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई 'बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड' को IMDb आर 10 में से 7.6 स्टार मिले हैं। सीरीज में बॉबी देओल, लक्ष्य लालवानी, शहर बामबा, राघव जुयाल और रजत बेदी जैसे कलाकारों ने अहम् भूमिका निभाई है। सीरीज को क्रिटिक्स और ऑडियंस की खूब सराहना मिली।
1.मोहित सूरी
फिल्म : सैयारा
'सैयारा' 2025 की सबसे पॉपुलर फिल्मों में से एक है। IMDb आर इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को 10 में से 6.3 स्टार मिले हैं। अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में 577.33 करोड़ रुपए की कमाई की।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।