Housefull 5 के दोनों वर्जन में कितना अंतर, क्या है मेकर्स की प्लानिंग और स्टेटजी? जानें

Published : Jun 06, 2025, 07:27 AM IST

Housefull 5 Both Version: अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 आखिरकार शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। डायरेक्टर तरुण मनसुखानी की फिल्म 2 वर्जन यानी हाउसफुल 5 ए और हाउसफुल 5 बी के साथ रिलीज हुई। आइए, जानते हैं क्या अंतर है दोनों वर्जन में।

PREV
17

अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 का इंतजार खत्म और मूवी सिनेमाघरों में पहुंच गई है। फिल्म को लेकर लोगों में भारी क्रेज भी देखने मिल रहा है। ये एक मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म, जिसमें मर्डर मिस्ट्री का जोरदार तड़का लगाया गया है।

27

आपको बता दें कि हाउसफुल 5 के मेकर्स ने फिल्म के एक साथ दो वर्जन यानी हाउसफुल 5 ए और हाउसफुल 5 बी रिलीज किया है। किस सिनेमाघरों में कौन सा वर्जन रिलीज हुआ है, इस पर बड़ा सस्पेंस है।

37

आखिर हाउसफुल 5 के दोनों वर्जन में कितना अंतर है, इसकी जानकारी भी सामने आ चुकी है। दरअसल, दोनों ही फिल्मों की स्टोरीलाइन एक जैसी है, सिर्फ 20-25 मिनट के क्लाइमैक्स में अंतर हैं। चूंकि ये एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म है, इसलिए दोनों फिल्मों के क्लइमैक्स में 2 अलग-अलग कातिल होंगे।

47

बताया जा रहा है कि हाउसफुल 5 मेकर्स द्वारा 2 अलग-अलग एंडिंग दिखाना की स्टेटजी ये कि वे चाहते हैं कि लोग ज्यादा से ज्यादा सिनेमाघरों में पहुंचे। इस तरह का प्रयोग हिंदी सिनेमा में पहली बार किया जा रहा है।

57

रिपोर्ट्स की मानें तो हाउसफुल 5 के 2 डिफरेंट क्लाइमैक्स की स्टेटजी मेकर्स ने इसलिए अपनाई ताकि बॉक्स ऑफिस पर इसका असर पड़े। बताया जा रहा है कि इससे फिल्म का कलेक्शन बेहतर हो सकता है।

67

हाउसफुल 5 को 5000 थिएटर्स में एक साथ रिलीज किया गया हैं। इस बात का ख्याल रखा गया है कि दोनों वर्जन के समान शो दिखाए जाएं ताकि दर्शकों को दोनों को देखने का मौका मिले। कहा तो ये भी जा रहा है कि फिल्म के प्रोड्यूसर-डायरेक्टर ने फिल्म के दोनों वर्जन के केवल क्लाइमैक्स को ही अलग नहीं रखा है बल्कि फिल्म के आखिरी के करीब 20 से 25 मिनट पूरी तरह से अलग हैं।

77

डायरेक्टर तरुण मनसुखानी और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म हाउसफुल 5 को 375 करोड़ के बजट में तैयार किया है। फिल्म अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडिज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा सहित 24 स्टार्स हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories