मोहित सूरी की अब तक की 7 सबसे बड़ी ओपनर मूवीज, जानें सैयारा किस NO. पर

Published : Jul 20, 2025, 01:19 PM IST

Mohit Suri Highest Opening Day Collection Films: डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म सैयारा रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस धमाल कर रही है। इसी बीच मोहित की अब तक बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों के बारे बताने जा रहे हैं। 

PREV
18

बता दें कि मोहित सूरी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की थी। बतौर डायरेक्टर उन्होंने फिल्म जहर से डेब्यू किया था। ये फिल्म 2005 में आई थी। आइए, जानते हैं सूरी की पहले दिन सबसे कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में...

28

7. डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म आशिकी 2 ने अपने ओपनिंग डे पर 6.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। 2013 में आई इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल में थे।

38

6. 2020 में आई मोहित सूर की फिल्म मलंग ने पहले दिन 6.71 करोड़ से ओपनिंग की थी। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर के दिशा पाटनी, अनिल कपूर और कुणाल खेमू लीड रोल में थे।

48

5. मोहित सूर की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स 2022 में आई थी। इस फिल्म ने पहले दिन 7.05 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म में अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी, तारा सुतारिया और जॉन अब्राहम लीड रोल में थे।

58

4. 2011 में आई डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म मर्डर 2 में इमरान हाशमी और जैकलीन फर्नांडिज लीड रोल में थे। फिल्म ने 7.10 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की थी।

68

3. मोहित सूरी की फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल में थे। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.27 करोड़ का बिजनेस किया था।

78

2.2014 में आई मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख लीड रोल में थे। फिल्म ने पहले दिन 16.72 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी।

88

1. मोहित सूरी की हालिया रिलीज फिल्म सैयारा ने तो बॉक्स ऑफिस फोड़कर रख दिया है। सैयारा उनकी सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। फिल्म ने पहले दिन 21.25 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा लीड रोल में हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories