अजय देवगन की 8 अमीर हीरोइन, एक की दौलत इतनी बन जाए सन ऑफ सरदार 2 जैसी 30 फिल्में

Published : Jul 20, 2025, 10:37 AM ISTUpdated : Jul 20, 2025, 10:40 AM IST

Ajay Devgn Most Richest Actresses: अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है। फिल्म अब 25 जुलाई को नहीं बल्कि 1 अगस्त को रिलीज होगी। इसी बीच आपको उनकी सबसे अमीर हीरोइनों के बारे बता रहे हैं। 

PREV
19

अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म सन ऑफ सरदार 2 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर और टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुके हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट अब मेकर्स द्वारा चेंज कर दी गई है। इसी बीच अजय तकी अमीर एक्ट्रेसेस के बारे में आपको बताते हैं।

29

8. अजय देवगन और मनीषा कोइराला ने धनवान, कच्चे धागे सहित अन्य फिल्मों में साथ किया है। मनीषा अब फिल्मों से दूर हैं। बात उनकी संपत्ति की करें तो वे 100 करोड़ की मालकिन हैं।

39

7. रवीना टंडन के साथ अजय देवगन ने दिलवाले, गैर, एक ही रास्ता, दिव्या शक्ति सहित अन्य फिल्मों में साथ किया। रवीना अभी भी मूवीज में एक्टिव हैं। रवीना करीब 166 करोड़ की मालकिन है।

49

6. अजय देवगन और ट्विंकल खन्ना ने फिल्म जान और इतिहास में साथ किया। ट्विंकल सालों से फिल्मों से दूर हैं। खबरों की मानें तो ट्विंकल के पास 167 करोड़ की संपत्ति है।

59

5. अजय देवगन ने रानी मुखर्जी के साथ फिल्म चोरी-चोरी और एलओसी कारगिल में किया था। रानी अब फिल्मों में कम नजर आती हैं। बता दें कि उनके पास 206 करोड़ की प्रॉपर्टी है।

69

4. अजय देवगन ने काजोल के साथ गुंडाराज, इश्क, यू मी और हम, प्यार तो होना ही था, राजू चाचा सहित अन्य फिल्मों में काम किया। काजोल के पास 240 करोड़ की संपत्ति है।

79

3. अजय देवगन और माधुरी दीक्षित ने फिल्म ये रास्ते हैं प्यार के में काम किया। माधुरी साल में एकाध फिल्म में नजर आ जाती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो माधुरी 250 करोड़ की मालकिन हैं।

89

2. करीना कपूर और अजय देवगन ने फिल्म गोलमाल अगेन, ओमकारा, सिंघम अगेन सहित अन्य फिल्मों में साथ काम किया। बता दें कि करीना 485 करोड़ की मालकिन हैं।

99

1. अजय देवगन और जूही चावला फिल्म नाजायज और इश्क में नजर आए थे। जूही, अजय की सबसे अमीर हीरोइन हैं। उनके पास 4600 करोड़ की संपत्ति है। आपको बता दें कि जूही की संपत्ति में अजय की सन ऑफ सरदार 2 जैसी 30 फिल्में बन जाएगी। सन ऑफ सरदार 2 बजट 150 करोड़ है।

Read more Photos on

Recommended Stories