
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस, फिल्म निर्देशक और टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) की मां अनीता खोसला का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी दिव्या ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी मां के साथ बिताए कुछ यादगार पलों की फोटोज भी शेयर की हैं। इन फोटोज में दिव्या मां पर प्यार लुटाती हुई नजर आ रही हैं।
दिव्या ने लिखा इमोशनल पोस्ट
दिव्या ने इन फोटोज को शेयर कर अपने पोस्ट में लिखा, ‘मम्मा, कुछ समय पहले मैंने अपनी मां को खो दिया। मेरे दिल में अब हमेशा के लिए एक खालीपन आ गया है। मैं हमेशा अपने साथ आपका आशीर्वाद और आपके सिखाए मोरल वेल्यू को लेकर चलूंगी, मेरी सबसे खूबसूरत मां। आपसे पैदा होने पर बहुत गर्व है। मैं आपसे बहुत प्यार करती हैं मां। ओम शांति।’
लोग कर रहे दिव्या से स्ट्रांग रहने की अपील
अब दिव्या के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक उनसे स्ट्रांग रहने की अपील कर रहे हैं। जहां पुलकित सम्राट ने लिखा, 'भगवान आपको मजबूती दे दिव्या और आपकी मां की आत्मा को शांती।' मोनालिसा ने लिखा, 'ओम शांति'। वहीं उर्वशी रौतेला, माही विज, गौतम गुलाटी, गुरमीत चौधरी समेत कई सेलेब्स दिव्या की मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि उनकी मां का निधन कब और कैसे हुआ है।
आपको बता दें दिव्या पॉपुलर एक्ट्रेस, मॉडल और डायरेक्टर हैं। दिव्या आखिरी बार जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' में नजर आई थीं। इसके साथ ही उन्होंने हिट फिल्म यारियां और सनम रे का निर्देशन भी किया है।
और पढ़ें..
करण जौहर ने खास अंदाज में किया रणवीर सिंह को बर्थडे विश, अनसीन PHOTOS शेयर कर रॉकी पर लुटाया प्यार
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।