- Home
- Entertainment
- Bollywood
- करण जौहर ने खास अंदाज में किया रणवीर सिंह को बर्थडे विश, अनसीन PHOTOS शेयर कर रॉकी पर लुटाया प्यार
करण जौहर ने खास अंदाज में किया रणवीर सिंह को बर्थडे विश, अनसीन PHOTOS शेयर कर रॉकी पर लुटाया प्यार
एंटरटेनमेंट डेस्क. रणवीर सिंह आज अपना 38 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर करण जौहर ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के सेट से कुछ अनसीन फोटोज शेयर कर रणवीर को बर्थडे विश किया है। इसके साथ उन्होंने रणवीर के लिए एक प्यार भरा मैसेज भी लिखा है।

करण ने रणवीर के लिए लिखा खास नोट
करण ने इन फोटोज को शेयर कर लिखा, 'आज रॉकी का दिन है। प्रकृति की इस उदार शक्ति को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हमारी कहानी को अपना पूरा दिल देने के लिए धन्यवाद..रॉकी और रानी की प्रेम कहानी। आपको हमेशा ढेर सारा प्यार।'
मस्ती करते हुए नजर आए करण-रणवीर
करण और रणवीर इन फोटोज में जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इन फोटोज को देखकर साफ हो गया है कि करण और रणवीर की बॉन्डिंग काफी स्ट्रांग है।
फैंस कर रहे फिल्म का बेसब्री से इंतजार
अब करण की इन फोटोज को देखने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक रणवीर को विश कर रहे हैं। वहीं रणवीर की लंबी उम्र की दुआ मांग रहे हैं। वहीं लोग 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
28 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रोमांस, इमोशन, कॉमेडी, फैमिली ड्रामा और एंटरटेनमेंट का फुल डोज फैंस को मिलने वाला है। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
करण जौहर कर रहे हैं RRKPK को डायरेक्ट
आपको बता दें इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ-साथ धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी नजर आने वाले हैं। फिल्म के साथ करण जौहर छह सालों बाद डायरेक्टर के तौर पर वापसी कर रहे हैं।
'गली बॉय' में एक साथ नजर आए थे रणवीर-आलिया
रणवीर ने लंबे समय से कोई हिट फिल्म नहीं दी है। 2022 में आई उनकी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' और 'सर्कस' सुपरफ्लॉप रही। अब रणवीर को फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, से उन्हें काफी उम्मीदें हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।