MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • कृति सैनन को मिली पहली हॉरर फिल्म, स्त्री-मुंज्या वाले बैनर की साइन की नई मूवी

कृति सैनन को मिली पहली हॉरर फिल्म, स्त्री-मुंज्या वाले बैनर की साइन की नई मूवी

Kriti Sanon Horror Upcoming Movie: मैडॉक फिल्म्स स्त्री, मुंज्या और रूही जैसी हॉरर-कॉमेडी के लिए फेमस है। लेकिन इस बार फिल्म पूरी तरह हॉरर होगी। प्रोडक्शन हाउस पहली बार इस डायरेक्शन में जा रहा है।

3 Min read
Author : Shivangi Chauhan
Published : Oct 14 2026, 06:42 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
कृति सैनन को मिली पहली हॉरर फिल्म, स्त्री मुंज्या वाले बैनर की साइन की नई मूवी
Image Credit : x

कृति सैनन को मिली पहली हॉरर फिल्म, स्त्री-मुंज्या वाले बैनर की साइन की नई मूवी

कृति सैनन बॉलीवुड में पिछले बारह साल से अलग-अलग किरदार निभाती आ रही हैं। रोमांस हो या ड्रामा, कॉमेडी हो या सोशल मैसेज वाली फिल्में, उन्होंने हर जॉनर में अपनी जगह बनाई है। मैडॉक फिल्म्स के साथ उनका खास कनेक्शन रहा है। लुका छुप्पी से लेकर मीमी और भेड़िया तक कई फिल्में साथ कीं। अब नई रिपोर्ट्स के मुताबिक वो पहली बार पूरी तरह हॉरर फिल्म में लीड रोल निभाने जा रही हैं। दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स ही इस प्रोजेक्ट को बना रही है। भेड़िया के बाद ये उनका हॉरर वाले जॉनर में नया और बड़ा कदम है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
मैडॉक के साथ हॉरर में एंट्री
Image Credit : Instagram

मैडॉक के साथ हॉरर में एंट्री

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट कहती है कि कृति ने ये हॉरर फिल्म साइन कर ली है। सोर्स के मुताबिक वो पहले इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि हॉरर फिल्में देखने का ज्यादा शौक नहीं है। लेकिन एक्टिंग के तौर पर खुद को चैलेंज करने के लिए इस जॉनर को ट्राई करना चाहती थीं। ये फिल्म सही वक्त पर उनके पास आई। इसमें कृति एकदम अलग लुक और किरदार में नजर आएंगी। मजबूत महिला प्रोटागोनिस्ट का रोल होगा।

35
हॉरर-कॉमेडी से अलग पूरी हॉरर
Image Credit : Instagram

हॉरर-कॉमेडी से अलग पूरी हॉरर

मैडॉक फिल्म्स स्त्री, मुंज्या और रूही जैसी हॉरर-कॉमेडी के लिए फेमस है। लेकिन इस बार फिल्म पूरी तरह हॉरर होगी। प्रोडक्शन हाउस पहली बार इस डायरेक्शन में जा रहा है। स्केल काफी बड़ा रखने की प्लानिंग है। प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है। टाइटल, डायरेक्टर और रिलीज डेट अभी सीक्रेट है। ऑफिशियल ऐलान का इंतजार है।

45
कृति और मद्दॉक का लंबा सफर
Image Credit : Instagram

कृति और मद्दॉक का लंबा सफर

कृति सैनन ने मैडॉक के साथ नौ प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं। राबता, स्त्री, लुका छुप्पी, अर्जुन पाटियाला, मीमी, भेड़िया जैसी फिल्में शामिल हैं। मीमी के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था। कॉकटेल 2 उनकी हालिया रिलीज थी जिसमें शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत परफॉर्मेंस रही। अब हॉरर वाला ये नया प्रोजेक्ट उनके करियर में नया अध्याय जोड़ने वाला है।

55
पहली बार फुल हॉरर मूवी में दिखेंगी कृति सेनन
Image Credit : Instagram

पहली बार फुल हॉरर मूवी में दिखेंगी कृति सेनन

कृति ने 2014 में हीरोपंती से डेब्यू किया। बरेली की बर्फी ने उन्हें असली पहचान दिलाई। उसके बाद कई एक्सपेरिमेंटल और कमर्शियल फिल्में कीं। वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है में छोटा रोल भी किया। मजबूत महिला किरदार वाले प्रोजेक्ट्स उन्हें हमेशा आकर्षित करते रहे हैं। हॉरर में ये पहली बार पूरी तरह डूबने का मौका है। आधिकारिक ऐलान होते ही चर्चा और तेज हो जाएगी। मैडॉक के हॉरर यूनिवर्स में कृति भेड़िया में पहले आ चुकी हैं लेकिन ये फिल्म अलग होने वाली है। पूरा हॉरर होने की वजह से कहानी और स्केल दोनों पर फोकस रहेगा। कृति का नया अवतार कैसा नजर आता है, ये देखने लायक होगा।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

SC
Shivangi Chauhan
शिवांगी चौहान। 2016 से पत्रकारिता की शुरुआत। मीडिया जगत में 9 साल का अनुभव। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़ीं। राइटिंग स्किल में खासतौर पर लाइफस्टाइल डेस्क, फैशन, एंटरटेनमेंट, फूड, ट्रेंडिंग और हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर लिखने में दिलचस्पी। इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत और दैनिक भास्कर जैसे कई मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए इनके पास डिजिटल मीडिया, टीवी न्यूज चैनल फॉर्मेट्स, अखबार और वेब स्टोरी डेस्क का अच्छा अनुभव है। इनसे shivangi.chauhan@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। पत्रकारिता और योग में इन्होंने डबल MA किया हुआ है।
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 

Gold & Metal Rates

Loading rates…

All cities ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
लीक से हटकर फिल्में क्यों चुनते हैं Ayushmann Khurrana? खुद बताई वजह
Recommended image2
'बेबी डॉल' सिंगर कनिका की दूसरी शादी भी टूटी, अलगाव के बाद सिंगर ने की ये अपील
Recommended image3
'रामायण पार्ट 1' की रिलीज से पहले पार्ट 2 को लेकर आया बड़ा ट्विस्ट, तीसरे पार्ट पर भी मिला हिंट
Recommended image4
Aamir Khan: गौरी संग शादी के 4 महीने बाद ही आमिर खान पर आई घर छोड़ने की नौबत! क्या है पूरा मामला?
Recommended image5
Malamaal Weekly 2 पर बड़ा अपडेट, डायरेक्टर ने छोड़ी फिल्म, लीड एक्टर ने भी किया किनारा!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved