
Bharat Takhtani New Romance: धर्मेन्द्र के पूर्व दामाद भरत तख्तानी एक बार फिर प्यार में पड़ गए हैं। खास बात यह है कि ईशा देओल से अलग होने के सालभर बाद ही उन्हें नई गर्लफ्रेंड मिल गई है। खुद भरत और उनकी नई GF ने सोशल मीडिया के जरिए अपने रिलेशनशिप की पुष्टि कर दी है। दरअसल, भरत तख्तानी की शादी धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा देओल से हुई थी। दोनों ने लगभग 12 साल तक साथ निभाया और 2024 में उनका सेपरेशन हो गया। दोनों की दो बेटियां (राध्या और मिराया) भी हैं। इस बीच भरत के नए रिलेशनशिप की मीडिया में खूब चर्चा हो रही है।
भरत तख्तानी दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन हैं और वे एंटरप्रेन्योर मेघना लखानी को डेट कर रहे हैं। खुद मेघना ने सोशल मीडिया पर उनके साथ रिश्ते की पुष्टि कर दी है। दरअसल, भरत और मेघना इन दिनों यूरोप में छुट्टियां मना रहे हैं। मेघना ने इस हॉलिडे की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं, जिनके कैप्शन में लिखा है, "जर्नी यहां से शुरू होती है।" उन्होंने भरत की एक पोस्ट भी शेयर की है। इसमें भरत ने लिखा है, "Welcome to my family." (मेरे परिवार में स्वागत है।)।
ईशा देओल और भरत तख्तानी ने 2024 में एक तलाक को लेकर साझा बयान जारी किया था। ज़ूम से बातचीत में उन्होंने कहा था, "हमने आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण ढंग से अलग होने का फैसला लिया है। हालांकि, हमारी जिंदगी के इस बदलाव के दौरान हमारे लिए हमारे बच्चों का हित सबसे ऊपर रहेगा।हम इस बात की सराहना करेंगे कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए। शुक्रिया।" 2012 में भरत और ईशा की शादी मुंबई के इस्कॉन मंदिर में हुई थी। 2017 में उनकी पहली बेटी राध्या और 2019 में दूसरी बेटी मिराया का जन्म हुआ।
भरत से तलाक के बाद ईशा देओल एक्टिंग करियर में आगे बढ़ चुकी हैं। 43 साल की ईशा को पिछली बार वेब सीरीज 'हंटर टूटता नहीं चलेगा' में देखा गया था, जो 2023 में अमेजन मिनी टीवी पर रिलीज हुई थी। वे आगे फिल्म 'तुमको मेरी कसम' में दिखेंगी, जो 2026 में थिएटर्स में रिलीज होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।