
एंटरटेनमेंट डेस्क. मॉडल और एक्टर आदित्य सिंह राजपूत 22 मई को अपने घर के बाथरूम में मृत पाए गए। उनकी बॉडी मिलने के बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया हालांकि, वहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अब उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। वहीं फिल्ममेकर अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसे शॉकिंग बताया है।
अशोक पंडित ने लिखा इमोशनल पोस्ट
अशोक पंडित ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘ये काफी चौंकाने वाला है। इस पर विश्वास नहीं कर रहा है। एक मजेदार प्यार करने वाला लड़का, एक बहुत अच्छे एक्टर आदित्य सिंह राजपूत अपने अंधेरी इलाके स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए हैं। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मेरे पास उनके परिवार के लिए दुख और संवेदना व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं।’
आदित्य ने पार्टी करते हुए शेयर की थी फोटोज
आदित्य सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। उन्होंने मरने से एक रात पहले इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की थी। इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि निधन से कुछ घंटे पहले वे पार्टी कर रहे थे। इसके अलावा उन्होंने मरने से 5 दिन पहले पोस्ट शेयर किया था, जिसमे उन्होंने खुशी का क्या मतलब होता है, यह बताया था।
आदित्य की ड्रग्स ओवरडोज की वजह से हुई थी मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य सिंह राजपूत को उनके दोस्त ने मुंबई के एक इलाके में बहुमंजिला इमारत के 11वें फ्लोर पर उनके घर के वॉशरूम में पाया था। कहा जा रहा है कि मौत ड्रग्स के ओवरडोज की वजह से हुई है। आदित्य दिल्ली के रहने वाले थे और उन्होंने कई टीवी शोज और 300 से ज्यादा विज्ञापनों में काम किया था। आदित्य सिंह राजपूत ने 'क्रांतिवीर' और 'मैंने गांधी को नहीं मारा' जैसी फिल्मों में भी काम किया था। इसके साथ ही उन्होंने रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला 9' में बतौर कंटेस्टेंट काम किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।