‘द केरल स्टोरी 2’ के ट्रेलर में जबरन गोमांस खिलाने वाले सीन पर विवाद जारी है। डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह ने प्रकाश राज को ‘बौद्धिक रूप से दिवालिया’ बताया है, इस पर प्रकाश ने खान-पान की विविधता पर पोस्ट कर सद्भाव की अपील की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अपकमिंग मूवी 'द केरल स्टोरी 2' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसकी शुरुआत तब हुई जब ट्रेलर में एक मुस्लिम परिवार द्वारा एक किरदार को जबरदस्ती गोमांस खिलाते हुए दिखाया गया। वहीं फिल्म के डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह ने फिल्म पर हाल ही में किए गए कमेंट को लेकर अभिनेता प्रकाश राज पर तीखा हमला किया और उन्हें 'intellectually bankrupt' बताया। वहीं प्रकाश ने अब फिल्म पर परोक्ष रूप से कमेंट करते हुए लोगों की खाने की पसंद की डिफरेंट कैटेगिरी का जिक्र किया है।

प्रकाश ने क्या कहा

सोमवार को अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट में, प्रकाश ने शाकाहारियों और मांसाहारियों की खान-पान संबंधी प्राथमिकताओं की एक लिस्ट शेयर की। इसमें शाकाहारी, वीगन, अंडा खाने वाले, मांसाहारी (जो सूअर का मांस नहीं खाते), मांसाहारी (जो गोमांस नहीं खाते), मांसाहारी (जो सभी प्रकार का मांस खाते हैं) और मांसाहारी (जो केवल मछली खाते हैं) के नाम शामिल थे। आइए हम सभी एक समाज के रूप में सद्भाव से एक साथ रहना जारी रखें। “जब यह इतना सरल है तो इसे जटिल बनाओ (लाल दिल वाले इमोजी),” कैप्शन में लिखा था।

अपनी पिछली पोस्ट में प्रकाश ने सूअर का मांस, गोमांस और मछली के व्यंजनों की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, “असली #केरलकीकहानी यह है कि कैसे सूअर का मांस, गोमांस और मछली शाकाहारी साद्या के साथ सह-अस्तित्व में रहते हैं और सभी सद्भाव से रहते हैं। कृपया इसका आनंद लें। #बसपूछरहाहूं। सभी को रविवार की शुभकामनाएं।”

इसी बीच, एएनआई से बातचीत में कामाख्या नारायण सिंह ने प्रकाश राज के रुख पर निराशा जताते हुए कहा, "मैं पहले प्रकाश राज जी को एक हाई क्लास एक्टर मानता था, लेकिन अब मुझे लगता है कि एक इंसान के तौर पर भी वे उतने ही लोअर लेवल के हैं। मुझे नहीं पता कि वे खुद क्या खाते हैं, और न ही मुझे इसकी परवाह है, क्योंकि उनके स्टेटमेंट उनके 'भोजन' को दर्शाते हैं। लेकिन बताइए, क्या यह सच है कि हमारी बेटियों को जबरन गोमांस खिलाया जा रहा है और उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है? और अगर यह सच है, तो मैं प्रकाश राज जी की अंतरात्मा पर सवाल उठाता हूं। यह कभी एक्सेप्ट नहीं हो सकता। भारत का सभ्य समाज किसी को धर्म परिवर्तन के लिए जबरन गोमांस खिलाना कभी स्वीकार नहीं करेगा। वे बौद्धिक रूप से दिवालिया हो चुके हैं।"