सफेद बाल-चेहरे पर झुर्रियां, अब ऐसी दिखने लगी Raja Hindustani की परदेसी गर्ल, पहचानना मुश्किल

Published : May 30, 2025, 12:35 PM IST
film raja hindustani pardesi pardesi girl pratibha sinha shocking transformation

सार

Pardesi Girl Pratibha Sinha: आमिर खान की फिल्म राजा हिन्दुस्तानी के एक गाने में नजर आई प्रतिभा सिन्हा की लेटेस्ट फोटोज सामने आई है, जिसे देखकर हर किसी को झटका लगा है। उनको पहचान पाना मुश्किल हो रहा है।

Pardesi Girl Pratibha Sinha Shocking Transformation: आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म राजा हिन्दुस्तानी (Raja Hindustani) आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म में एक से बढ़कर एक गाने हैं, जिन्हें लोग आज भी सुनने को बेताब रहते हैं। इसी फिल्म में एक गाना था परदेसी परदेसी तू जाना नहीं.. जो काफी पॉपुलर हुआ था। इस गाने में एक्ट्रेस प्रतिभा सिन्हा (Pratibha Sinha) नजर आई थीं, जो परदेसी गर्ल्स के नाम से फेमस हुईं। सालों बाद प्रतिभा की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिन्हें देखने के बाद हर किसी को जोरदार झटका है। फोटोज में प्रतिभा सफेद बाल, चेहरे पर झुर्रियां और चश्मा लगाएं नजर आ रही है।

कौन है प्रतिभा सिन्हा?

आपको बता दें कि प्रतिभा सिन्हा गुजरे जमाने की एक्ट्रेस माला सिन्हा की बेटी हैं। प्रतिभा ने भी मां की तरह एक्टिंग में अपना करियर बनाने की सोची। प्रतिभा ने 1992 में आई फिल्म मेहबूब मेरे महबूब से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वे कल की आवाज, दिल है बेताब, पोकरी राजा, एक था राजा, तू चोर मैं सिपाही, दीवाना मस्ताना, जंजीर, ले चल अपने संग जैसी फिल्मों में काम किया। 2000 के बाद प्रतिभा अचानक फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गई। हाल ही में वे एक साड़ी एग्जीबिशन में नजर आई तो उन्हें देखकर लोग चौंक गए। 25 साल बाद उनका लुक एकदम बदल गया है।

मोहब्बत ने बर्बाद किया प्रतिभा सिन्हा का करियर

बताया जाता है कि प्रतिभा सिन्हा संगीतकार नदीम सैफी के प्यार में पड़ गई थी। दोनों की मुलाकात फिल्मों में काम करने के दौरान हुई थी। वे मोहब्बत में इतनी अंधी हो गई कि उन्होंने अपना करियर तक दांव पर लगा दिया था। हालांकि, प्रतिभा की मां को जब बेटी के अफेयर के बारे में पता चला तो वे काफी नाराज नहीं हुई। वे नहीं चाहती थी कि प्रतिभा किसी शादीशुदा आदमी के प्यार में पड़े। हालांकि, प्रतिभा ने मां की बातों पर ध्यान नहीं दिया और नदीम से मुलाकात जारी रखी। आखिरकार बाद में मां के दबाव में आकर प्रतिभा ने नदीम से रिश्ता तोड़ दिया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने ये तक कह दिया था उन्होंने ना तो नदीम से शादी की है और ना ही वे उनसे प्यार करती हैं। नदीम से रिश्ता टूटने और फिल्मों छोड़ने के बाद प्रतिभा कहां रही और क्या कर रही है, जिसकी जानकारी किसी के पास नहीं है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म ने की ताबड़तोड़ कमाई, 5वें दिन किया इतना बिजनेस
धुरंधर 2-टॉक्सिक संग धमाल 4 रिलीज करने से घबराए अजय देवगन, पोस्टपोन कर बताई नई डेट