14 दिन में Gadar 2 ने BOX OFFICE पर कमाए नेट इतने करोड़, अब धीमी पड़ी कमाई

Published : Aug 25, 2023, 09:37 AM IST
Gadar 2 Two Weeks Box Office

सार

Gadar 2 Two Weeks Box Office. सनी देओल की फिल्म गदर 2 अभी भी सिनेमाघरों में डटी हुई है। फिल्म के 14 दिन के कलेक्शन का आंकड़ा सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने टोटल 415 करोड़ रुपए इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाए लिए हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की ओएमजी 2 (OMG 2) से मिली टक्कर के बावजूद गदर 2 (Gadar 2) ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। सनी देओल ( Sunny Deol) की फिल्म अभी भी डटी हुई है कमाई कर रही है। हालांकि, अब इसकी कमाई की रफ्तार धीमी पड़ गई है। गदर 2 की असली परीक्षा शुक्रवार 25 अगस्त से शुरू होगी क्योंकि अब इसे आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 (Dream Girl 2) से टक्कर मिलने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो गदर 2 ने 14 दिन में करीब 415 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। 14वें दिन फिल्म ने 8.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया है।

गदर 2 का दूसरा सप्ताह रहा ऐतिहासिक

सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत अनिल शर्मा की गदर 2: द कथा कंटीन्यूज का दूसरा सप्ताह ऐतिहासिक रहा क्योंकि इसने अपने दूसरे सप्ताह में किसी भी हिंदी फिल्म के लिए सबसे अधिक कलेक्शन दर्ज किया। दूसरे हफ्ते में लगभग 135 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ, गदर 2 ने शानदार उपलब्धि हासिल कर ली है। अपने तीसरे सप्ताह में इसे ड्रीम गर्ल 2 के रूप में एक नई फिल्म का सामना करना पड़ेगा। हिंदी में लाइफटाइम रिकॉर्ड बनाने के लिए गदर 2 को अभी और तगड़ी कमाई करनी होगी। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना तीसरे वीकेंड पर गदर 2, केजीएफ: 2 के बिजनेस को पार कर जाएगी और फिर उसके सामने केवल दो फिल्में बाहुबली 2 और पठान होगी, जिसे टक्कर देनी होगी।

गदर 2 की दूसरे वीक में 135 करोड़ की कमाई

गदर 2 ने दूसरे गुरुवार को 8.50 करोड़ रुपए की दमदार कमाई की। 2 हफ्ते बाद इसने 415 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है। ये कलेक्शन हिंदी बेल्ट में ओएमजी 2 से टक्कर के बावजूद आया है। गदर 2 ने हिंदी पट्टी में रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, लेकिन मुंबई सर्किट, ईस्ट इंडिया सर्किट और साउथ सर्किट में पीछे रह गई है, हालांकि प्रदर्शन किसी भी तरह से कमजोर नहीं रहा। लगभग 80 करोड़ के बजट में बनी सनी देओल की फिल्म हर निवेशक के लिए बड़ी कमाई साबित हो रही है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 415 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

ऐसा रहा गदर 2 का हर दिन का कलेक्शन

Day 1- 39 करोड़ रुपए

Day 2- 42 करोड़ रुपए

Day 3- 51.50 करोड़ रुपए

Day 4- 38 करोड़ रुपए

Day 5- 55.50 करोड़ रुपए

Day 6- 32 करोड़ रुपए

Day 7- 223 करोड़ रुपए

Day 8- 20 करोड़ रुपए

Day 9- 31.5 करोड़ रुपए

Day 10- 38 करोड़ रुपए

Day 11- 13.5 करोड़ रुपए

Day 12- 12 करोड़ रुपए

Day 13- 10 करोड़ रुपए

Day 14- 8.5 करोड़ रुपए

Total- 415 करोड़ रुपए

ये भी पढ़ें...

Dream Girl 2 देखने लगा सितारों का मेला, सुहाना-नव्या-शनाया भी पहुंची

आयुष्मान खुराना की 10 बेहतरीन मूवीज, अगर इन्हें नहीं देखा तो क्या देखा

इन 10 हिंदी वेब सीरीज का सबसे ज्यादा इंतजार, आपकी फेवरेट कौन सी ?

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश