गांधी जी ने कौन सी फिल्म सबसे पहले सिनेमाघर में देखी थी, क्या था मूवी का नाम?

Published : Oct 02, 2024, 12:23 PM IST
which film mahatma gandhi watched first in theater

सार

2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती देशभर में मनाई जा रही है। इस मौके पर आपको बता रहे हैं कि वो कौन सी फिल्म है जिसे महात्मा गांधी ने सबसे पहले सिनेमाघर में देखी थी और उसका नाम क्या था। आइए, पढ़ते हैं पूरी डिटेल...

एंटरटेनमेंट डेस्क. गांधी जयंती 2024 (Gandhi Jayanti 2024) देशभर में मनाई जा रही है। हर छोटे-बड़े संस्थानों में गांधी जयंती पर विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इसी बीच आपको महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) से जुड़ी एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद कम ही लोग जानते हैं। क्या आप जानते हैं कि गांधी जी ने सबसे पहले सिनेमाघर में कौन सी फिल्म देखी थी? अगर नहीं जानते हैं तो आपको बताते हैं, इस फिल्म के बारे में। वैसे, बता दें कि गांधी जी को फिल्में देखने का शौक नहीं था, लेकिन एक फिल्म वे थिएटर में देखने पहुंचे और मजे की बात ये कि वे आधी फिल्म देखकर ही सिनेमाघर से बाहर आ गए थे।

कौन सी फिल्म देखने थिएटर गए थे महात्मा गांधी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गांधी जी ने अपनी लाइफ में थिएटर में सिर्फ 1 फिल्म देखी थी। वे ये फिल्म इसलिए देखने गए क्योंकि ये मूवी उनके आदर्शों से काफी मेल खाती थी। इस फिल्म का नाम है रामराज, जो 1944 में रिलीज हुई थी। डायरेक्टर विजय भट्ट की इस फिल्म ने गांधी जी को काफी इम्प्रेस किया था और वह इसे देखने पहुंचे थे। कहा जाता था कि फिल्मों से दूर रहने वाले गांधी जी का रामराज मूवी को देखकर सिनेमा के लिए उनका नजरिया बदल जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गांधी जी आधी फिल्म देखकर ही सिनेमाघरों से बाहर गए थे। बताया जाता है कि उन्हें ये फिल्म पसंद नहीं आई थी। इसके बाद उन्होंने दोबारा कभी भी कोई फिल्म नहीं देखी। उन्होंने ये फिल्म 2 जून 1944 को मुंबई के जुहू के एक सिनेमाघर में देखी थीं।

गांधी जी पर बनी ढेरों फिल्में

महात्मा गांधी के जीवन और उनके आदर्शों पर कई फिल्मों का निर्माण किया गया। गांधी का रोल प्ले कर हॉलीवुड स्टार बेन किंग्सले खूब फेमस हुए थे। उन्होंने फिल्म गांधी में बापू का किरदार निभाया था। इस फिल्म डायरेक्टर-प्रोड्यूसर रिचर्ड एटनबरो थे। फिल्म को 2.2 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने करीब 12.78 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह फिल्म इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषा रिलीज हुई थी। इसके अलावा गांधी जी पर हे राम, लगे रहो मुन्नाभाई, गांधी: माई फादर, द मेकिंग ऑफ द महात्मा, गांधी गोडसे एक युद्ध, महात्मा सहित अन्य फिल्में बनी।

फिल्म रामराज के बारे में

रामायण पर बॉलीवुड में सबसे पहली फिल्म 1943 में रामराज बनी थी। डायरेक्टर विजय भट्ट की इस फिल्म में मुस्लिम एक्टर प्रेम आदिब ने भगवान राम रोल प्ले किया था। वहीं, काजोल की नाना शोभाना समर्थ ने सीता का किरदार निभाया था। आपको जानकर हैरानी होगी तकि उस जमाने में इस फिल्म को देखने के लिए लोग घंटों सिनेमाघरों के बाहर लाइन में खड़े रहते थे। इतना ही नहीं यही वो बॉलीवुड फिल्म है वो पहली अमेरिका में भी रिलीज हुई थी।

ये भी पढ़ें...

Gandhi Jayanti 2024: गांधी जी बन स्क्रीन पर छाए 6 STARS, सबपर भारी पड़ा ये एक्टर

हर मंथ 30 लाख कमाई और करोड़ों की मालकिन है BB18 कंटेस्टेंट निया शर्मा

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश