Gandhi Jayanti: किसने निभाया था सबसे पहले गांधी जी का रोल, बापू बन छाए ये 8 स्टार्स

Published : Oct 02, 2025, 07:04 AM IST

देशभर में गांधी जयंती मनाई जा रही है। स्कूल, कॉलेज, सामाजिक संस्थाओं और सरकारी दफ्तरों में कई प्रोग्राम और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर आपको उन स्टार्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने फिल्मों में गांधी जी का किरदार निभाया।

PREV
19
इन स्टार्स ने निभाया गांधी जी का रोल

ऐसे कई स्टार्स हैं, जिन्होंने फिल्मों में गांधी जी का रोल प्ले किया है। वैसे तो सबकी अदायगी पसंद की गई, लेकिन इनमें से एक एक्टर ऐसा भी है, जिसने बापू का रोल कर दुनिया का दिल जीता। आइए, जानते हैं किन स्टार्स ने बापू का किरदार निभाया।

29
रजीत कपूर

रजीत कपूर ने 1996 में आई फिल्म द मेकिंग ऑफ द महात्मा में बापू का रोल प्ले किया था। आपको बता दें कि ये मूवी गांधी जी के दक्षिण अफ्रीका में शुरुआती सालों पर बेस्ड थी। रजीत ने फिल्म में शानदार अदाकारी की थी।

39
जेएस कश्यप

आपको बता दें कि स्क्रीन पर सबसे पहले महात्मा गांधी का किरदार जेएस कश्यप ने निभाया था। वे 1963 में आई फिल्म नाइट ऑवर्स टू रामा में बापू के रोल में नजर आए थे। ये फिल्म एक काल्पनिक कहानी स्टेनली वोलपर्ट के इसी नाम के नॉवेल पर बेस्ड थी।

ये भी पढ़ें... गांधी जयंती पर हर किसी को OTT पर जरूर देखनी चाहिए बापू पर बनी ये 7 मूवी

49
बेन किंग्सले

फिल्म गांधी में हॉलीवुड एक्टर बेन किंग्सले ने गांधी जी का रोल प्ले किय था। ये मूवी 1982 में आई थी। इस फिल्म में बापू की जिंदगी के हर पल को दिखाया गया था। बेन किंग्सले बापू बनकर दुनिया पर छा गए थे। फिल्म ने 8 ऑस्कर अवॉर्ड्स भी जीते थे।

59
नसीरुद्दीन शाह

फिल्म हे राम में नसीरुद्दीन शाह ने गांधी जी का रोल निभाया था। फिल्म में बापू की हत्या से जुड़े सभी पहलुओं को दिखाया गया था। ये मूवी 2000 में आई थी।

69
दिलीप प्रभावलकर

संजय दत्त की फिल्म लगे रहो मुन्नाभाई में दिलीप प्रभावलकर ने गांधी जी का किरदार निभाया था। 2006 में आई ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में गांधी जी द्वारा दी गई सीख को बेहतरीन तरीके से पेश किया गया था।

79
दर्शन जरीवाला

फिल्म गांधी: माई फादर में दर्शन जरीवाला ने महात्मा गांधी की रोल निभाया था। वे इस किरदार में खूब जचे थे। 2007 में आई इस फिल्म में गांधी जी और उनके बेटे के वापसी रिश्तों को शानदार तरीके से दिखाया था।

89
दीपक अंतानी

फिल्म गांधी गोडसे एक युद्ध में दीपक अंतानी ने बापू का रोल प्ले किया था। 2023 में आई ये फिल्म काल्पनिक कहानी पर बेस्ड थी। इसमें दिखाया गया था कि गांधी जी बच जाते हैं और वो नाथूराम गोडसे को माफ कर देते हैं।

99
अविजित दत्त

2011 में आई डियर फ्रेंड हिटलर , जिसे भारत में गांधी टू हिटलर के नाम से रिलीज किया गया था, में अविजित दत्त ने बापू का किरदार निभाया था। ये एक युद्ध ड्रामा फिल्म थी, जिसे खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था।

ये भी पढ़ें... शाहरुख खान पहली बार अरबपतियों की लिस्ट में, ये हैं बॉलीवुड के TOP 5 सबसे अमीर स्टार्स

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories