Jolly LLB 3 Box Office Day 13: अक्षय, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला की 'जॉली एलएलबी 3' ने 13वें दिन तक 100.19 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। पहले हफ्ते में 74 CR बटोरने के बाद फिल्म ने नवरात्रि पर शानदार बिज़नेस किया। अब मूवी ने 100 CR क्लब जॉइन कर लिया है।
'जॉली एलएलबी 3', जो बॉक्स ऑफिस पर दो हफ़्ते का समय पूरा करने जा रही है, इसकी रफ्तार अब धीरे-धीरे कम होते दिखाई देने लगी है। इस मूवी ने 12.5 करोड़ रुपये की बेहतरीन ओपनिंग दी थी।
पहले हफ्ते में भारत में 74 करो़ड़ की कमाई करने वाली इस मूवी ने नवरात्रि पर्व पर अच्छा कलेक्शन किया है। दूसरे शनिवार और दूसरे रविवार को तो इस मूवी ने प्रत्येक दिन 6 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी।
नवरात्रि के अब दशहरा की तैयारियों के बीच इस फिल्म का कलेक्शन आधा रह गया है। मनडे को फिल्म ने महज ₹ 2.75 Cr की कमाई की थी। फिर दूसरे मंगलवार को इसमें थोड़ा सुधार हुआ और कलेक्शन ₹ 3.75 Cr हो गया। दूसरे बुधवार को इसने ₹ ₹ 3.19 Cr ** ( रात 9 बजे) की कमाई की है।